एक्सप्लोरर

'नेशनल हेराल्ड मामले के बहाने असल मुद्दों से देश को भटकाना चाहती है बीजेपी', भोपाल में बोलीं कुमारी सैलजा

Kumari Selja News: कुमारी सैलजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी को जवाब देना चाहिए कि एजेंसी ने एनडीए के किसी सहयोगी या बीजेपी नेता को क्यों नहीं छुआ. सरकार ने ईडी को अपना चुनाव विभाग बना लिया है.

Kumari Selja On National Herald Case: नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर कांग्रेस पूरे देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी बात मीडिया और जनता के बीच रख रही है. इस बीच कांग्रेस महासचिव और सांसद कुमारी शैलजा ने सोमवार (21 अप्रैल) को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. 

इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा, "नेशनल हेराल्ड मामला देश के सामने मौजूद ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और देश को गुमराह करने के लिए भाजपा की साजिश है, जो कि सरासर एक राजनीतिक प्रतिशोध है." 

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर आरोपपत्र कुछ और नहीं बल्कि एक गैर-मौजूद मामले के जरिए जनता का ध्यान बेरोजगारी, गिरती जीडीपी और सामाजिक अशांति से भटकाने, जनता को भ्रमित करने और बरगलाने के लिए गढ़ा गया एक झूठ है.

सैलजा ने ये भी कहा, "आर्थिक संकट, लोगों के मुद्दों और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों, अमेरिका, चीन और बांग्लादेश से ध्यान भटकाने के लिए उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. यह कानूनी छद्मवेश में प्रतिशोध के अलावा कुछ और नहीं है. पहली बार बिना पैसे या संपत्ति के हस्तांतरण के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनाया गया है. अपराध की आय कहां है." 

'नहीं हुआ कानून का उल्लंघन'
राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "कानून का कोई उल्लघन नहीं हुआ है. जब पैसा ही नहीं है तो लॉन्ड्रिंग या अपराध कहां है? अगर कोई कंपनों कर्ज से छुटकारा पाना चाहती है तो वह एक नई कंपनी बनाती है और उस कर्ज को नई कंपनी में ट्रांसफर करती है. कंपनी कानून के मुताबिक यह कानूनी है. जब पैसा ही नहीं है तो लॉन्ड्रिंग कहां है? अगर कोई अपराध हुआ है तो वह दो मास्टरमाइंड ने किया है.

ईडी बना बीजेपी का चुनाव विभाग- सैलजा
कुमारी सैलजा ने आरोप लगाते हुए कहा, "ईडी को जवाब देना चाहिए कि एजेंसी ने एनडीए के किसी सहयोगी या भाजपा नेता को क्यों नहीं छुआ. सरकार ने ईडी को अपना चुनाव विभाग बना लिया है और बदले की भावना से इसका बार-बार दुरुपयोग कर रही है. ईडी के मामलों में सजा की दर सिंर्फ 1 फीसदी है. इसके अलावा, ईडी ने जो राजनीतिक मामले दर्ज किए हैं उनमें से 98 फीसदी सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ है. अदालत में यह मामला पूरी तरह से विफल हो जाएगा."

'डटकर सामना करेगी कांग्रेस'
कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "यह बदले की राजनीति, धमकी, उत्पीड़न और भय फैलाने की राजनीति है, जो आपराधिक मानसिकता वाले दो लोगों के इशारे पर की जा रही है. वे हमें कितना भी चुप कराने की कोशिश करें, हम चुप नहीं होंगे. जो दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं, वे खुद डरे हुए हैं. अपनी घोर विफलताओं को छिपाने के लिए ही यह झूठी कहानी फैलाई जा रही है. यह एक राजनीतिक साजिश है और कांग्रेस पार्टी इसका डटकर सामना करेगी."

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget