एक्सप्लोरर

Kumar Vishwas Ramkatha: कुमार विश्वास के कार्यक्रम को लेकर फर्जी चिट्ठी जारी, आयोजकों ने कहा निर्धारित तिथि पर होंगे कार्यक्रम

Ujjain News: उज्जैन के कालिदास अकादमी में आयोजित रामकथा समारोह में बुधवार को कुर्सियां खाली दिखाई दीं. दूसरी तरफ एक चिट्ठी भी जारी हुई, जिस पर कार्यक्रम स्थगित होने की बात लिखी गई है.

Kumar Vishwas in Ujjain: कवि कुमार विश्वास की राम कथा को लेकर लगातार नए नए तथ्य सामने आ रहे हैं. इस कार्यक्रम को निरस्त करने की एक फर्जी चिट्ठी भी जारी हो गई है. रामकथा के आयोजकों का कहना है कि निर्धारित तिथि और समय पर कार्यक्रम होगा, जिन लोगों की ओर से फर्जी चिट्ठी जारी हुई है उन पर कार्रवाई भी की जाएगी. 

महाराजा विक्रमादित्य शोध संस्थान और संस्कृति विभाग के सौजन्य से तीन दिवसीय रामकथा का आयोजन विक्रम उत्सव के तहत हो रहा है. इस रामकथा के माध्यम से कुमार विश्वास भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डाल रहे हैं. जब कथा के पहले दिन मंगलवार को कुमार विश्वास संघ को लेकर टिप्पणी की तो विवाद गहरा गया. इसके बाद लगातार कुमार विश्वास का विरोध शुरू हो गया. 

उज्जैन के कालिदास अकादमी में आयोजित इस समारोह में बुधवार को कुर्सियां खाली दिखाई दीं. दूसरी तरफ एक चिट्ठी भी जारी हो गई है जिस पर कार्यक्रम स्थगित होने की बात लिखी गई है. हालांकि आयोजन समिति के श्रीराम तिवारी ने बताया कि उनके नाम पर यह फर्जी चिट्ठी जारी हुई है. विक्रम उत्सव के तहत कवि और लेखक कुमार विश्वास की राम कथा का आयोजन लगातार जारी रहेगा. राम कथा के माध्यम से कुमार विश्वास 'अपने अपने राम', 'शंकर के राम और राम के शंकर' विषय पर प्रकाश डालेंगे. 

संग पर विवादित बोल के बाद भारी पुलिस बल तैनात
स्वयंसेवक संघ को लेकर विवादित बोल सामने आने के बाद कालिदास अकादमी स्थित कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं कार्यक्रम पर नजर रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश जारी किए है.  विक्रम उत्सव को मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग आयोजित करता है. इस आयोजन में पहली बार ऐसा हुआ है कि संघ को लेकर बड़ी टिप्पणी की गई है. इस विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी के नेताओं ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है. सोशल मीडिया पर भी बीजेपी के नेताओं की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Kumar Vishwas Apology: RSS और वामपंथियों पर टिप्पणी के बाद कुमार विश्वास ने मांगी माफी, कहा- 'कुछ लोगों ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget