एक्सप्लोरर

Kumar Vishwas Apology: RSS और वामपंथियों पर टिप्पणी के बाद कुमार विश्वास ने मांगी माफी, कहा- 'कुछ लोगों ने...'

Kumar Vishwas in Ujjain: कुमार विश्वास ने लोगों से अपील की है कि रामकथा में पहुंचे और जो वह बोल रहे हैं, वही अर्थ समझें. अगर दूसरा अर्थ निकालते हैं, तो उसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं.

Kumar Vishwas Apology: कवि कुमार विश्वास की रामकथा इन दिनों मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रही है. तीन दिवसीय इस रामकथा के पहले दिन ही कुमार विश्वास ने RSS के खिलाफ कथित तौर पर विवादित टिप्पणी कर दी, जिससे संघ समेत बीजेपी कार्यकर्ता खफा हो गए. दरअसल, किसी बात पर कुमार विश्वास ने यह कह दिया कि 'वामपंथी कुपढ़ हैं और RSS अनपढ़'. 

इसके बाद नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर कुमार विश्वास ने माफी नहीं मांगी तो, उनकी रामकथा जारी नहीं रखने देंगे. न ही उन्हें उज्जैन में कदम रखने देंगे. इसके कुछ समय बाद ही कुमार विश्वास ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है. वीडियो के जरिए कुमार विश्वास ने कहा कि वह एक बच्चे से बात कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ बोला. इसका लोगों ने गलत अर्थ निकाल लिया है. 

वीडियो में कुमार विश्वास ने कही यह बात
जय-जय सिया राम. कथा प्रसंग में उन्होंने उनके साथ काम करने वाले एक बच्चे के बारे में टिप्पणी की, जो संयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में काम करता है. पढ़ता-लिखता कम है, बोलता ज्यादा है. मैंने उससे बस यह कहा कि तुम पढ़ा-लिखा करो, तुम पढ़ते नहीं हो. वामपंथी कुपढ़ हैं और तुम अनपढ़ हो. इसे कुछ विघ्नसंतोषियों ने ज्यादा फैला दिया. 

'अगर आप गलत अर्थ निकालते हैं तो मैं जिम्मेदारी नहीं'- कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने कहा कि बुधवार को उन्हें ये पता चला कि कुछ लोग रामकथा भंग करने की बात कर रहे हैं. तो एक बात याद रखिए कि रामकथा भंग कौन करता है. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि रामकथा में पहुंचे और जो मैं बोल रहा हूं, वही अर्थ समझें. अगर आप दूसरा अर्थ निकालते हैं, तो उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं. अगर कोई गलत संदेश गया है, तो उसके लिए मुझे माफ करें. 

बीजेपी प्रवक्ता ने किया पलटवार
गौरतलब है कि कुमार विश्वास की इस टिप्पणी के बाद बीजेपी प्रवक्ता ने ट्वीट किया और लिखा, 'आप राम कथा करने आएं हैं तो केवल राम कथा कहिए, प्रमाण पत्र मत बांटिए.'

यह भी पढ़ें: MP News: रामकथा के दौरान कुमार विश्वास ने RSS को बताया 'अनपढ़', अब BJP नेताओं ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में जहरीली शराब से मौतों पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
सागर में जहरीली शराब से मौतों पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
सत्य निकेतन हादसा: कटनी के 19 वर्षीय अक्षत यादव की मौत, बेटे का शव देख टूट गए माता-पिता
सत्य निकेतन हादसा: कटनी के 19 वर्षीय अक्षत यादव की मौत, बेटे का शव देख टूट गए माता-पिता
इंदौर: चलती कार पर गिरा पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत
इंदौर: चलती कार पर गिरा पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत
इंदौर में होगा यात्री परिवहन विजन समिट, CM मोहन यादव होंगे चीफ गेस्ट
इंदौर में होगा यात्री परिवहन विजन समिट, CM मोहन यादव होंगे चीफ गेस्ट

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भगवान हमारे साथ...' विधानसभा में ऐसा क्यों बोले तमिलनाडु CM थलापति विजय?
'भगवान हमारे साथ...' विधानसभा में ऐसा क्यों बोले तमिलनाडु CM थलापति विजय?
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
'पुतिन ट्रंप को...', जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा, रख दी जंग रोकने की ये बड़ी शर्त
'पुतिन ट्रंप को...', जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा, रख दी जंग रोकने की ये बड़ी शर्त
Women Asia Cup: भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब
दीपिका कक्कड़ की ननद के घर हुई चोरी, गायब हुई सोने और डायमंड की ज्वेलरी
सत्य निकेतन हादसा: कोई रास्ता नहीं था, सांस लेना भी मुश्किल... सुनील ने सुनाया खौफनाक मंजर
सत्य निकेतन हादसा: कोई रास्ता नहीं था, सांस लेना भी मुश्किल... सुनील ने सुनाया खौफनाक मंजर
शहबाज और मुनीर को UN ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'पाकिस्तान...'
शहबाज और मुनीर को UN ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'पाकिस्तान...'
तिनके बराबर कमरा और किराया 30 हजार, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
तिनके बराबर कमरा और किराया 30 हजार, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
Embed widget