एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham Sehore: रुद्राक्ष वितरण महोत्सव स्थगित, आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल, जारी रहेगी कथा

Rudraksh Mahotsav Sehore 2023: कुबेश्वर धाम पर लगभग 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहले ही दिन आ पहुंचे. बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की वजह से यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया.

Kubereshwar Dham News: मध्य प्रदेश में सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम चितावलिया हेमा में 16 फरवरी से 22 फरवरी तक जारी रुद्राक्ष वितरण महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है. कथा के पहले ही दिन बनी अफरा तफरी की स्थिति के बीच आयोजन समिति ने रुद्राक्ष वितरण स्थगित करने का ये निर्णय लिया है. हालांकि इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के श्रीमुख कथा जारी रहेगी.

1 महिला की मौत, सड़कों पर लंबा जाम

जानकारी के अनुसार, सीहोर के नजदीकी कुबेश्वर धाम (Kubereshwar Dham Sehore) पर 16 फरवरी से 22 फरवरी तक सात दिवसीय रुद्राक्ष वितरण व शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है. कथा के पहले ही दिन गुरुवार को आयोजन स्थल पर कोहराम की स्थिति निर्मित हो गई. वहीं इंदौर-भोपाल फोरलेन हाईवे अल सुबह से देर रात तक जाम रहा. शुक्रवार को भी इंदौर-भोपाल हाईवे पर जाम के हालात बने हुए हैं. वाहन रेंग रहे हैं, लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है. वहीं कथा के पहले ही दिन कुबेश्वर धाम पर धूप में खड़ी एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे सहित महिला पुरुष अपनों से बिछड़ गए हैं. 

अब श्रद्धालुओं को नहीं मिल पाएंगे रुद्राक्ष

बता दें कि कुबेश्वर धाम पर लगभग 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहले ही दिन आ पहुंचे. बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की वजह से यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया. कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष वितरण के लिए लगाए गए 32 काउंटरों में श्रद्धालुओं तोडफ़ोड़ कर दी, वहीं व्यवस्था के लिए लगाई गई बल्लियां भी उखाड़ फेंकी. आयोजन स्थल पर बने कोहराम के चलते आयोजन समिति ने रुद्राक्ष वितरण स्थगित करने का निर्णय लिया है. आज से कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष नहीं मिलेंगे. 

रुद्राक्ष लेने से पहले ही महिला की मौत

कुबेश्वर धाम पर हालात बेकाबू हो गए हैं. कथा के पहले दिन गुरुवार को रुद्राक्ष लेने के लिए लाखों लोग कतार में खड़े थे. कथा स्थल पर छांव की व्यवस्था नहीं होने की वजह से हजारों लोग बीमार हो गए. वहीं रुद्राक्ष लेने के लिए कतार में खड़ी महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव निवासी 50 वर्षीय मंगला बाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि धूप में कतार में खड़े होकर यह महिला रुद्राक्ष लेने का इंतजार कर रही थी. धूप की वजह से महिला को चक्कर आए और वह गिर पड़ी. महिला के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. इधर कुबेश्वर धाम पर कई लोग अपनों से बिछड़ गए.

ये भी पढ़ें:-

कुबेश्वरधाम के रास्ते में लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम, बेकाबू भीड़, एक महिला की मौत, तीन लापता

कुबेश्वर धाम पर हालात बेकाबू, 2000 से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget