एक्सप्लोरर

Kubeshwar Dham: कुबेश्वरधाम के रास्ते में लगा 20 किलोमीटर लंबा जाम, बेकाबू भीड़, एक महिला की मौत, तीन लापता

Kubeshwar Dham Sehore: 16 फरवरी रुद्राक्ष वितरण और शिवमहापुराण कथा का पहला दिन था और इसमें आठ लाख लोग पहले दिन ही पहुंच चुके हैं. मोबाइल नेटर्वक नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हुई.

Bhopal : सीहोर के कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष वितरण व शिवमहापुराण कथा के पहले ही हालात बेकाबू हो गए हैं. रुद्राक्ष लेने के चक्कर में धाम पर भगदड़ जैसे हालात बन गए हैं. इसी भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं लापता हो गई हैं. कुबेश्वर धाम पर मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

मालेगांव की निवासी थी 50 वर्षीय मंगला बाई

मंडी थाना पुलिस के अनुसार रुद्राक्ष लेने के लिए कतार में खड़ी महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव निवासी 50 वर्षीय मंगला बाई की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि धूप में कतार में खड़े होकर यह महिला रुद्राक्ष लेने का इंतजार कर रही थी. धूप की वजह से महिला को चक्कर आए और वह गिर पड़ी. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. इधर कुबेश्वर धाम पर तीन महिलाएं लापता हो गई हैं.

16 से 22 फरवरी तक चलेगा आयोजन

सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीक चितावलिया हेमा के कुबेश्वर धाम पर 16 फरवरी से सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. कार्यक्रम के पहले ही सीहोर में करीब आठ लाख से अधिक श्रद्धालु आ पहुंचे. श्रद्धालुओं की अधिकता के चलते इंदौर-भोपाल हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया है. बताया जा रहा है हाईवे पर 20 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा है. कथा के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अनेक मंत्री पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. जबकि 18 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यहां पहुंच सकते हैं.

अनेक संगठन लगे व्यवस्थाओं में

बता दें कि कुबेश्वर धाम पर व्यवस्थाएं संभालीे के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है. इसके अलावा कुबेश्वर धाम पर अनेक समिति, बजरंग दल, हिन्दू उत्सव समिति के कार्यकर्ता भी व्यवस्था बनाने में लगे हैं. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को रुद्राक्ष वितरण शुरू कर दिया था.

नेपाल से आए रुद्राक्ष

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुवार सुबह कुबेरेश्वर धाम पर सुबह सात बजे मंदिर परिसर में नेपाल से मंगवाए गए रुद्राक्ष से भगवान शिव का छह फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया जाएगा, जिसका पंडित प्रदीप मिश्र साथी पंडितों के साथ सुबह सात बजे से नौ बजे तक दूध, जल और फलों के रसों से अभिषेक करेंगे, इसके बाद दोपहर एक बजे से चार बजे तक श्री महाशिवरात्रि शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ किया जाएगा. बता दें कि शिवमहापुराण कथा 16 फरवरी से 22 फरवरी तक जारी रहेगी. कथा में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें :-Kubeshwar Dham Sehore: कुबेरेश्वर धाम में महाराष्ट्र से आई महिला की मौत, कल अचानक बिगड़ी थी तबियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget