एक्सप्लोरर

Railway Special Train: इंदौर- वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानें टाइमिंग और हाल्ट स्टेशन

Railway Special Train: समर सीजन में अतिरिक्त यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला किया. इस ट्रेन में एसी और सामान्य श्रेणी के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.

Kota: रेल प्रशासन द्वारा समर वेकेशन (Summer Vacation) में यात्रा करने वाले करने वाले अतिरिक्त मुसाफिरो को बेहतर सुविधा के लिए कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर से होकर गुजरने वाली गाड़ी सं 09321/ 09322 इंदौर- श्री माता वैष्णों देवी कटरा- इंदौर के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को अग्रिम आरक्षण के लाभ के साथ भीड़- भाड़ से राहत मिलेगी.  

ट्रेन के संचालन की ये होगी टाइमिंग

गाड़ी संख्या 09321/ 09322 इंदौर- श्री माता वैष्णों देवी कटरा- इंदौर के मध्य स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओ में साप्ताहिक चलेगी. ये ट्रेन इंदौर से बुधवार को और श्री माता वैष्णों देवी कटरा से शुक्रवार को 17 मई से 30 जून के मध्य दोनों तरफ से 7- 7 ट्रिप चलेगी. साथ ही ये ट्रेन कोटा मण्डल के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य स्थान तक जाएगी.  

गाड़ी संख्या 09321 इंदौर- श्री माता वैष्णों देवी कटरा प्रत्येक बुधवार को अपने शुरुआती स्टेशन से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर कोटा में आगमन अगले दिन गुरूवार सुबह 05:20 बजे, सवाई माधोपुर 06:33 बजे, गंगापुर सिटी सुबह 07:15 बजे और भरतपुर में आगमन सुबह 08:40 बजे होगा. इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09322 श्री माता वैष्णों देवी कटरा- इंदौर प्रत्येक शुक्रवार अपने शुरुआती स्टेशन से सुबह 03:50 बजे प्रस्थान कर भरतपुर में आगमन रात 08:13 बजे, गंगापुर सिटी में आगमन रात 09:45 बजे, सवाई माधोपुर आगमन रात 10:38 बजे और कोटा में अगले दिन रात 12:20 बजे आगमन होकर गन्तव्य को जायेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

गाड़ी सं 09321/ 09322 इंदौर- श्री माता वैष्णों देवी कटरा- इंदौर के मध्य दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरगंज, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी एवं उधमपुर स्टेशनों पर रूकेगी. इस गाड़ी में 3 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 12 इकोनॉमी थर्ड एसी श्रेणी, 3 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी और 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी सहित 22 कोच होंगे. 

ऐसे ले सकते हैं मदद और ट्रेन की लाइव लोकेशन

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जनसम्पर्क अधिकारी कोटा रोहित मालवीय ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समर सीजन में स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है. इस संबंध में सर्व- संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है. यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 और ऑनलाइन देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: MP News: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने RSS की बताई ये फुल फॉर्म, जानें- पीएम मोदी को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget