एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन के कार्तिक मेले में होने वाला मुशायरा 24 घंटे पहले अचानक रद्द, 50 साल पुरानी परंपरा टूटी

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी रईस निजामी ने कहा कि वे कारण के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है. रईस निजामी ने बताया कि उज्जैन में पिछले 50 सालों से लगातार कार्तिक मेले में मुशायरा हो रहा है.

Ujjain Kartik Mela Mushaira Cancel: उज्जैन के कार्तिक मेले में पिछले 50 सालों से लगातार मुशायरे का कार्यक्रम हो रहा है लेकिन रविवार को होने वाले मुशायरे को अचानक 24 घंटे पहले निरस्त कर दिया गया. इसके पीछे कोई ठोस कारण भी नहीं बताया जा रहा है. इस बात की पुष्टि नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी रईस निजामी ने की है. रईस निजामी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मुशायरे का कार्यक्रम निरस्त किया गया है.
 
उज्जैन के कार्तिक मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के बाद हमेशा अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित किया जाता रहा है. शनिवार को कार्तिक मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के कवि हिस्सा लिया. रविवार को मेला परिसर में मुशायरा आयोजित होना था. मुशायरे में माजिद देवबंदी, मंजर भोपाली, ताहिर फराज सहित देशभर के शायरों को बुला लिया गया था लेकिन शनिवार को अचानक मुशायरा निरस्त कर दिया गया.
 
नगर निगम आयुक्त ने बताया कार्यक्रम रद्द करने के पीछे का कारण
 
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी रईस निजामी ने कहा कि वे कारण के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है. रईस निजामी ने बताया कि पिछले 50 सालों से लगातार कार्तिक मेले में मुशायरा हो रहा है. इस बार अपरिहार्य कारणों से मुशायरा नहीं हो रहा है. इस मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने बताया कि सूत्रधार का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मुशायरा स्थगित किया गया है. वहीं मुशायरा निरस्त होने की जानकारी देश भर के उन 16 शायरों को लगी जो रविवार को उज्जैन में प्रस्तुति देने की तैयारियों में जुटे थे तो वे भी हैरान हो गए.
 
रईस निजामी ने ही दिया था शायरों को निमंत्रण
 
उज्जैन के अखिल भारतीय मुशायरे में शामिल होने के लिए देश भर के 16 शायर उज्जैन पहुंचने वाले थे. हालांकि कुछ घंटे पहले मुशायरा कार्यक्रम निरस्त होने की वजह से उन्हें अपने टिकट भी कैंसिल कराने पड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिन शायरों ने हवाई यात्रा की टिकट बुक करा लिए थे, उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा. इस मुशायरे में शामिल होने के लिए रईस निजामी ने ही देश भर के शायरों को निमंत्रण दिया था.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget