एक्सप्लोरर

Ujjain weather update: उज्जैन में पारा गिरने से अचानक बढ़ी ठंड, डीएम ने जारी किए ये निर्देश

उज्जैन में मौसम काफी बदला है. इसे लेकर डीएम आशीष सिंह ने रैन बसेरे और सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम को अलाव जलाने के निर्देश जारी किए हैं. ठंड की वजह से रात में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है.

Ujjain weather update: उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के उज्जैन डिवीजन में पारा अचानक गिर गया है. मौसम के करवट लेते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. आने वाले दो-तीन दिनों तक ऐसे ही ठंड के आसार हैं. मौसम में आए बदलाव के बाद जिला प्रशासन द्वारा भी ठंड से बचाव के लिए इंतजाम के दावे किए जा रहे हैं. 
 
उज्जैन स्थित जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उत्तर भारत से लगातार चल रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान गिर गया है. जहां दिन में 27 डिग्री तापमान था वह 7 डिग्री गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. इसी तरह रात में 14 डिग्री तापमान गिरकर 10.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम में आए बदलाव की वजह से अचानक ठंड बढ़ गई है. आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का असर देखने को मिलेगा.
 
अलाव जलाने के लिए निर्देश जारी
 
इधर उज्जैन डिवीजन के आयुक्त संदीप यादव ने अधिकारियों को ठंड को लेकर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं. उज्जैन डीएम आशीष सिंह ने बताया कि रैन बसेरे और सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम को अलाव जलाने के निर्देश जारी किए गए है. ठंड की वजह से रात में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है. उज्जैन ही नहीं देवास, आगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच और शाजापुर में भी ठंडी हवाओं की वजह से चाय की दुकानों पर दिन में ही काफी भीड़ देखी जा सकती है.
 
खेती के लिए मौसम अनुकूल
 
मौसम में आए बदलाव की वजह से भले ही जन-जीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन खेती के लिए मौसम अनुकूल बताया जा रहा है. किसान हाकम सिंह के मुताबिक मौसम में ठंडक की वजह से फसलों को फायदा मिलेगा. वर्तमान में गेहूं और चने की फसल प्रमुख रूप से खेतों में खड़ी है. इन फसलों पर अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget