एक्सप्लोरर

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का हंगामा, कर्मचारियों पर लगाए ये आरोप

Khandwa News: ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने वीआईपी दर्शन का विरोध किया. कर्मचारियों पर 300 रुपये लेकर बिना लाइन के दर्शन कराने का आरोप लगाया गया. श्रद्धालुओं ने लगभग एक घंटे तक नारेबाजी की.

Omkareshwar Temple News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा कर दिया. मंदिर में मौजूद सामान्य लाइनों में लगे भक्तों ने वीआईपी दर्शन के विरोध में जमकर नारेबाजी की.  आइये जानते है क्या है पूरा मामला.

धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में रविवार को प्रदेश सहित देशभर से श्रद्धालु भगवान ओंकार के दर्शन करने पहुंचे थे. इसी बीच मंदिर परिसर में मौजूद कर्मचारी कुछ लोगों को अलग रास्ते से बगैर लाइन के दर्शन करा रहे थे. जिसे देख घंटों अपनी बारी का इंतजार करते कतारों में लगे महाकाल के भक्तों के सब्र का बांध टूट पड़ा, और वे इसके विरोध में हंगामा करने लगे. इसको लेकर सामान्य लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने नारेबाजी शुरू कर दी, जो करीब घंटा भर चलती रही.

रविवार के चलते पहुंचे थे बड़ी संख्या में श्रद्धालु
श्रद्धालु नारे लगा रहे थे कि "वीआईपी दर्शन बंद करो, बंद करो". वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर के कर्मचारियों पर रुपया लेकर दर्शन कराने के भी आरोप लगाए. उनका कहना था कि कर्मचारी तीन सौ तीन सौ रु लेकर अलग रास्ते से बगैर लाइन के दर्शन करा रहे हैं. जिसके चलते सामान्य लाइन में लगे भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. बता दें कि रविवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान ओमकार के दर्शन करने ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में पहुंचे थे.

300 रुपये का टोकन लेकर कराए जाते हैं वीआईपी दर्शन
इस मामले में पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने बताया कि उन्हें अभी मीडिया के माध्यम से मालूम चला कि मंदिर परिसर में कुछ हंगामा हुआ था, हालांकि कर्मचारियों ने कुछ देर में मामला शांत कर दिया था. वहीं उनका कहना था कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से ही 300 रुपये का टोकन लेकर वीआईपी दर्शन कराए जाते हैं.

नहीं ली जाती है दर्शन के नाम पर अवैध राशि
संभवतः ऐसे ही कुछ लोग टोकन लेकर दर्शन करने गए होंगे, जिन्हें देखकर सामान्य लाइनों में लगे लोगों के द्वारा आपत्ति ली गई होगी, और हंगामा किया गया होगा. हालांकि मंदिर परिसर में किसी से दर्शन के नाम पर अवैध राशि नहीं ली जाती है, और जो ऐसा करते हैं उन्हें पहले भी जेल भेजा गया है, और अभी भी यदि ऐसी कोई शिकायत मिलेगी, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget