एक्सप्लोरर

'वैलेंटाइन डे' पर प्यार का दर्दनाक अंत, कपल ने खा लिया जहर, प्रेमिका की मौत

Valentines Day 2024: साथ जिंदगी बिताने का वादा करने वाले एक प्रेमी जोड़ी ने अचानक ही आत्मघाती कदम उठा लिया. दोनों के परिजन उनके इस कदम से बेहद हैरान हैं. लड़की के पिता ने लड़के पर आरोप लगाया है.

Indore News: वैलेंटाइन डे ( Valentines Day) पर इंदौर संभाग के खंडवा (Khandwa) जिले से मन को विचलित कर देने वाली खबर आई जहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां लड़की की मौत हो गई वहीं लड़के का इलाज किया जा रहा है. घटना मंगलवार देर शाम खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोबरिया गांव की है. जैसे ही परिवार के सदस्यों को सुसाइड के बारे में पता चला, तो वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान लड़की को मृत घोषित कर दिया, और लड़का अभी भी खतरे में है, जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है जबकि लड़के का नाम देवेंद्र है. मृतक के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए देवेंद्र को जिम्मेदार ठहराया है. पिता का कहना है कि देवेंद्र उन्हीं के गांव का रहने वाला है. वह उनकी बेटी के पीछे पड़ा था और हो सकता है कि उसने ही उनकी बेटी को ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया हो. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी से ऐसी उम्मीद नहीं थी. उधर, देवेंद्र के पिता ने बताया कि वह रात 1 बजे तक घर नहीं आया. जब उन्होंने देवेंद्र को बुलाया तो उसने बताया कि उसने खेत में जहर खा लिया है. हम लड़की के रिश्तेदारों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए.

लड़के की हालत सुधरने पर लिया जाएगा बयान
पंधाना थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. दोनों को परिजन घटनास्थल से सीधे जिला अस्पताल ले गए. कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल से लड़की की मौत की सूचना मिली जबकि लड़का अभी भी खतरे में है. वे इस घटना की वजह का पता लगाने के लिए मृतक युवती के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ देवेंद्र का भी बयान दर्ज करेंगे.

ये भी पढ़ें- Haryana: हाईकोर्ट ने बेटी से रेप मामले में फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला, सिरसा में दर्ज हुआ था पिता पर केस

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget