एक्सप्लोरर

मालवा एक्सप्रेस की एक बोगी से धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत, सीहोर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

Fire In MP Train: कटरा से इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस में आज हड़कंप मच गया. कुछ यात्रियों ने एक बोगी से धुआं उठते देखा. इसकी सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

MP Train News: कटरा से चलकर इंदौर जा रही मालवा एक्सप्रेस के एक बोगी में अचानक धुआं निकलने लगा. धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई. आनन फानन में बोगी के पास पहुंच कर रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला.

यह घटना उस समय हुई जब मालवा एक्सप्रेस सीहोर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, अचानक से बोगी से धुआं उठने लगा. इसकी सूचना मिलते ही सीहोर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों के जरिये तुरंत सुधार कार्य किया गया, जिसके बाद ट्रेन सकुशल यात्रियों को लेकर आगे बढ़ गई.
 
बता दें, मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में पचामा से सीहोर के बीच बोगी क्रमांक एस-3 के पहियों के पास से अचानक से धुआं निकलने लगा. यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इसकी सूचना अगले स्टेशन पर दी.

अगले ही पड़ाव पर सीहोर रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस के स्टॉफ के जरिये सुधार कार्य किया गया. बताया जा रहा है कि ब्रेक चिपकने की वजह से पहिये में से धुआं निकल रहा था. 

क्या कल चलेगी मालवा एक्सप्रेस?
उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्री- नॉन और नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. यह कार्य पलवल और न्यू पृथला डीएफसीसी यार्ड के बीच रेल संपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

इसकी वजह से मालवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है. यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने इसको लेकर सूचना भी जारी किया. 

निरस्त ट्रेनों की लिस्ट
- गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 17 सितंबर को निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 20172 निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 17 सितंबर को निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 4 सितंबर से 15 सितंबर तक निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 6 सितंबर से 17 सितंबर तक निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 12405 भुसावल-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 8, 10 और 15 सितंबर को निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 12406 निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 6, 8, 13 और 15 सितंबर को निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 5 सितंबर से 16 सितंबर तक निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 12920 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 6 सितंबर से 17 सितंबर तक निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14623 सिवनी-फिरोजपुर छावनी पातालकोट एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 5 सितंबर से 16 सितंबर तक निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14624 फिरोजपुर छावनी-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 6 सितंबर से 17 सितंबर तक निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 6, 10 और 13 सितंबर को निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 8, 12 और 15 सितंबर को निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 7 सितंबर और 14 सितंबर को निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 22126 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 9 सितंबर और 16 सितंबर को  निरस्त रहेगी.

ये भी पढ़ें: इंदौर में रोबोट का बिजनेस करने वाले कारोबारी से पार्टनर ने की लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget