एक्सप्लोरर

Crop Damage Compensation: बारिश में बर्बाद हुई फसल तो मध्य प्रदेश सरकार देगी मुआवजा! कृषि मंत्री पटेल ने दिए संकेत

मध्यप्रदेश में बिन मौसम बारिश की वजह से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल लेट गई है. कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस संबंध में किसानों को चिंता न करने की सलाह दी है.

MP Crops Spoiled: मध्यप्रदेश के मालवा अंचल में बेमौसम बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. बारिश के कारण फसलें चौपट हो रही हैं. अभी किसानों को पूर्व में हुई प्राकृतिक आपदा का भी मुआवजा नहीं मिल पाया है. शनिवार से मध्यप्रदेश के मालवा अंचल के अधिकांश जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है. इसके अलावा कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी खबर है. उज्जैन रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, देवास में बारिश से भारी नुकसान हुआ है. देवास के किसान राहुल गुर्जर के मुताबिक गेहूं और चने की फसल को काफी नुकसान हुआ है.

इसके अलावा सब्जियों पर भी बुरा असर पड़ा है. कुल मिलाकर किसानों को बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ रहा है. इस मौसम में कभी पहले बारिश नहीं होती थी लेकिन बारिश और आंधी तूफान के कारण फसलों में नुकसान पहुंच रहा है. जिन किसानों ने फसल काटकर खेत में रख दी थी, वह भी तीन-चार दिन तक फसल नहीं निकाल पाएंगे. इसके अलावा बारिश की वजह से खेतों में खड़ी फसल भी लेट गई है. अनाज के दानों पर दाग लग रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें फसलों के उचित दाम मिलना भी मुश्किल हो गया है. 

चुनावी साल में मुआवजे में लेट-लतीफी

रतलाम जिले के किसान प्रभु लाल के मुताबिक पूर्व में प्राकृतिक आपदा के नुकसान के मुआवजे का इंतजार किया जा रहा है. अभी कई इलाकों में सर्वे ही चल रहा है. ऐसी स्थिति में किसानों को दोहरी मार पड़ रही है. सरकार से उम्मीद है कि चुनावी साल होने की वजह से इस बार मुआवजे में लेट-लतीफी नहीं होगी. पूर्व के सालों में यह देखने में आया है कि कई बार सर्वे तो हुआ मगर मुआवजे की राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान आई जिसकी वजह से किसानों का दर्द कम नहीं हुआ. 

'किसानों को नहीं होना पड़ेगा निराश'

कृषि मंत्री कमल पटेल के मुताबिक वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में किसानों की सरकार है. ऐसी स्थिति में किसानों को निराश होने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई और दूसरी बार भी सर्वे कराना पड़ा तो सरकार पीछे नहीं हटेगी. कमल पटेल के मुताबिक किसानों के नुकसान का लगातार आंकलन चल रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा और फसल बीमा जल्दी दिलाने की कोशिश रहेगी. 

ये भी पढ़ें: MP Elections: '25 मार्च से होगी कांग्रेस के राजनैतिक अंत की शुरुआत', शिवराज बोले- 'खत्म कर देंगे कमलनाथ का अस्तित्व'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget