एक्सप्लोरर

MP News: कैलाश विजयवर्गीय के 'शूर्पणखा' वाले बयान पर कमलनाथ का पलटवार, बोले- 'महिला उत्पीड़न में नंबर-1...'

Kamal Nath on Kailash Vijayvargiya: कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है.

Kailash Vijayvargiya Surpanakha Statement: बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के शूर्पणखा वाले बयान पर अब राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के बहाने सीएम शिवराज सिंह को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश जैसे देश के हृदय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का अपमान और उत्पीड़न करने की कसम खा ली है.

कमलाथ ने शिवराज सरकार पर लगाए ये आरोप
कमलनाथ ने कहा कि एक नेता ने कल हमारी बेटियों के वस्त्रों के बारे में अत्यंत शर्मनाक टिप्पणी की और उन्हें शूर्पणखा कहा. इसके अलावा जबलपुर में शराब की दुकान का विरोध कर रहीं बहनों के ऊपर शिवराज सरकार ने पुलिस से बर्बरता पूर्वक दमन कराया. उनके बाल पकड़कर घसीटा गया.

इसके अलावा कटनी में एक महिला का निधन होने के बाद उसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली और परिजनों को मृतका के गहने बेचकर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी पड़ी. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लिया और कहा कि मुरैना में मुख्यमंत्री जी मंच से महिला हितैषी भाषण देते रहे और एक महिला सभा में खड़ी अपनी पीड़ा को लेकर रोती रही.

महिला उत्पीड़न में नंबर-1 हुआ प्रदेश
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगे कहा कि यह तो सिर्फ वे घटनाएं हैं जो पिछले तीन-चार दिन में मध्य प्रदेश में घटित हुई हैं. शिवराज सरकार में पिछले 18 साल से प्रदेश महिला उत्पीड़न में पूरे देश में नंबर वन हो चुका है. महिलाओं का अपमान करना, उनका उत्पीड़न करना और उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना बीजेपी की पहचान बनता जा रहा है. मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों से निवेदन करता हूं कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में आगे आएं. कांग्रेस पार्टी उनके अधिकारों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है.

कैलाश विजयवर्गीय विवाद वीडियो हो रहा वायरल

यहां बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान का वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं, ''मैं आज भी जब निकलता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उनका नशा उतर जाए.

सच कह रहा हूं, भगवान की कसम. हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा. लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि...अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं. उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता. बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं. सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है, जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार. बच्चों में आप संस्कार डालिए. मैं बहुत चिंतित हूं.''

यह भी पढ़ें:

MP Elections: कांग्रेस विधायक का BJP नेता कैलाश विजयवर्गी पर पलटवार, कहा- 'महिलाओं के कपड़े ही देखते हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget