एक्सप्लोरर

MP Elections: कांग्रेस विधायक का BJP नेता कैलाश विजयवर्गी पर पलटवार, कहा- 'महिलाओं के कपड़े ही देखते हैं...'

Bhopal News: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं के कपड़ों वाले बयान पर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी उनकी सोंच को तालिबानी बताया है. विधायक ने कहा कि बीजेपी के दिल में महिलाओं के प्रति नफरत है.

MP Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) द्वारा महिलाओं के कपड़ों पर दिए गए बयान पर कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी (Kunal Chowdhary) ने पलटवार किया है. विधायक चौधरी ने बीजेपी (BJP) नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है. विधायक ने कहा कि "बीजेपी के नेता महिलाओं के कपड़े ही देखते हैं." वहीं विधायक चौधरी ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सोच को तालीबानी बताया है.

"पीएम भी कर चुके हैं महिला को अपमानित" 
बता दें कि चुनावी साल में मध्य प्रदेश में नेताओं की बयानबाजी में तीखापन आता जा रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं के कपड़ों को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पलटवार करते हुए उनकी सोच को तालिबानी सोच बताया है. विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि बीजेपी के दिल मे महिलाओं के प्रति नफरत है.

बीजेपी की सोच महिलाओं को निम्न स्तर का बनाने में लगी है. महिलाओं को चारदीवारी के अंदर रखा जाए, यही सोच है. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सूर्पनखा शब्द का इस्तेमाल कर महिला जनप्रतिनिधि को अपमानित कर चुके हैं. 

कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा था
बता दें कि बीते दिन बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर बयान दिया ​था. उन्होंने कहा था कि "मैं आज भी जब निकलता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उनका नशा उतर जाए. सच कह रहा हूं, भगवान की कसम.

हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा. लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं, उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता. बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं. सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है. जरा अच्छा कपड़ा पहनो. बच्चों में आप संस्कार डालिए. मैं बहुत चिंतित हूं." 

कैलाश विजयवर्गीय को मिला मंत्री का साथ
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान का मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने समर्थन किया है. मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि "देश में जिस तरह से पाश्चात्य संस्कृति हावी हो रही है, इसे आप और हम सभी नित्य प्रतिदिन देख रहे हैं.

आप जरा वेदों को उठाकर पढ़िए तो. उन्होंने कहा कि हमारे वस्त्र कैसे हों, हमारा रहन सहन कैसा हो. हमारे वस्त्र इतने शालीन और सभ्य होने चाहिए कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर हमें देखकर किसी के भी मन में कोई दुर्भावना जन्म न ले."

यह भी पढ़ें : MP Siyasi Scan: मध्य प्रदेश में किसे कहा जाता है 'पैराशूट मुख्यमंत्री'? जानें MP की सियासत का दिलचस्प किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget