एक्सप्लोरर

MP News: कमलनाथ के BJP में जाने की अटकलों के बीच MP कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी बोले- 'मेरी फोन पर बात हो गई है'

Kamal Nath News: कमलनाथ के बीजेपी में जानें की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान आया है. जीतू पटवारी ने कमलनाथ के गांधी परिवार से रिश्ते को याद दिलाया.

Kamal Nath News: कमलनाथ (Kamal Nath) के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने मीडिया से बात की और इस खबर का खंडन किया. जीतू पटवारी ने कहा कि उन्होंने कमलनाथ से फोन पर बात की है. पटवारी ने कहा कि लगातार दो दिन से मीडिया में कमलनाथ के बारे में जो चल रही है हमलोग भी देख रहे हैं. जो खबरें चल रही हैं वो निराधार हैं. कमलनाथ, इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस में हैं. वह सपने में भी कांग्रेस छोड़ने के बारे में नहीं सोच सकते. वह इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे की तरह हैं.

जीतू पटवारी ने कमलनाथ के बीजेपी में जाने को अफवाह करार दिया. जीतू पटवारी ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, ''संजय गांधी और कमलनाथ जी की कैमस्ट्री को सब ने देखा है. कमलनाथ जब चुनाव लड़े तब इंदिरा गांधी ने उन्हें तीसरे बेटे के रूप में मिलाया. मुझे याद है जब सिंधिया जी ने कांग्रेस की सरकार गिराई थी तब भी कांग्रेस कार्यकता कमलनाथ जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे. कोई सपने में सोच सकता है कि इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है. विधानसभा उनके नेतृत्व में लड़ा गया. कोई भी नहीं सोच सकता कि वो कांग्रेस छोड़ सकते हैं. '' 

जीतू से पहले कमलनाथ का आया है बयान
कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें कुछ समय से चल रही हैं लेकिन यह तब और तेज हो गईं जब मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया. माना जा रहा था कि कमलनाथ राज्यसभा के रास्ते राष्ट्रीय राजनीति में वापसी करना चाहते हैं. संभावित उम्मीदवारों में उनका नाम भी था लेकिन फाइनल मुहर अशोक सिंह के नाम पर लगी. कमलनाथ के अलावा उनके बेटे नकुलनाथ के भी बीजेपी ज्वाइन करने की चर्चा चल रही है जिन्होंने अपने सोशल मीडिया बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया है. हालांकि इन सबके बीच कमलनाथ की भी प्रतिक्रिया आई और उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले मीडिया को बताएंगे.

ये भी पढ़ेंKamal Nath: कांग्रेस के ये नेता भी पाला बदलने को तैयार! कमलनाथ के फैसले का कर रहे इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget