एक्सप्लोरर

MP News: प्रशांत किशोर पर कमलनाथ ने दिया बड़ा बयान, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर कही यह बात

MP News: कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार गलत उद्देश्य और बिना नोटिस के बुलडोजर चला रही है. हमने तो माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाया था और पहले नोटिस दिए थे. हम पर प्रेशर भी आया था. लेकिन रुके नहीं.

कांग्रेस (Congress) में सक्रिय हो रहे राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal Nath) ने एक बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रतलाम पहुंचे कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि प्रशांत किशोर कांग्रेस से जुड़ेंगे तो वो केवल मध्य प्रदेश के लिए थोड़ी ही जुड़ेंगे, वो तो सभी प्रदेशों के लिए जुड़ेंगे. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का अपना एक धरोहर है, उनसे जरूर लाभ होगा पर, हम किसी पर डिपेंड नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर आएं या नहीं आएं हमारी खुद की तैयारी हैं. उन्होंने कहा कि हम पिछले 6 महीने से लगे हुए हैं.

कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने कहा कि आज के समय में स्थानीय राजनीति है, गाँव-गाँव और बूथ-बूथ पर जब हमारा संगठन नहीं होगा तब तक हम बीजेपी को मुकाबला नहीं कर पाएंगे.

कहा- बिना नोटिस के बुलडोजर चला रही है सरकार

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार गलत उद्देश्य और बगैर नोटिस दिए बुलडोजर चला रही है. हमने तो माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाया था और पहले नोटिस दिए थे. हम पर प्रेशर भी आया था, लेकिन हमने माफियाओं के खिलाफ निरन्तर करवाई की. उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी असफलता छिपाने के लिए मुद्दा चाहिए. मध्य प्रदेश में अनेक कमियां और खामियां हैं.उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है, लेकिन इसके लिए बीजेपी के पास जवाब नहीं है.
MP News: प्रशांत किशोर पर कमलनाथ ने दिया बड़ा बयान, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर कही यह बात

कमलनाथ ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का कहा था, कहां है रोजगार? एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान सफल रहा है, हां कुछ जगह जरूर असफल रहा है, जिसे हम स्वीकार करते हैं. अभियान 30 जून तक बढ़ाया गया है. एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म का राजनीति में उपयोग नहीं करती है. हमारा देश विभिन्नताओं का देश है. भारत जैसे दुनिया में कोई देश नहीं है. हमारी संस्कृति जोड़ने की है तोड़ने की नहीं. उन्होंने कहा कि तीर्थ दर्शन योजना बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए है.

रतलाम आकर खुश हूं
कमलनाथ ने कहा कि रतलाम आकर खुशी होती है. आज यहां आकर खुश हूं. उन्होंने कहा कि जब भी मध्य पदेश की बात होती है तो रतलाम स्टेशन का नाम आता है. किसी समय इंदौर से ज्यादा रतलाम की पहचान थी. आज रतलाम नगर की क्या हालत है, सड़के खराब हैं, औधोगिक विकास नहीं हुआ है. शिवराज सिंह चौहान केवल घोषणाएं करते हैं. रतलाम में नलों में कितने दिन में पानी आता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget