एक्सप्लोरर

कमलनाथ पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा, 'वो BJP में आना चाहते थे लेकिन...'

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने छिंदवाड़ा संभाग का प्रभारी बनाया था और उन्होंने यहां की लोकसभा सीटों के नतीजे पर बड़ी भविष्यवाणी की है.

MP News: मध्य प्रदेश के मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने दावा किया कि कमलनाथ (Kamal Nath) बीजेपी में आना चाहते थे.  लेकिन यह संभव नहीं हो सका. विजयवर्गीय ने साथ ही दावा किया कि बीजेपी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सभी 29 सीटों पर चुनाव जीतेगी. लोकसभा चुनाव में विजयवर्गीय को बीजेपी ने छिंदवाड़ा संभाग का प्रभारी बनाया था जहां चुनाव पहले चरण के तहत संपन्न हुए थे. 

भारत 24 से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''सिर्फ छिंडवाड़ा और मंडला नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें जीतेंगे. छिंदवाड़ा निश्चित रूप से जीतेंगे.'' वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ पर विजयवर्गीय ने कहा, ''कुछ बातें सार्वजनिक नहीं की जाती हैं. कमलनाथ आना चाहते थे लेकिन संभव नहीं हो सका क्यों संभव नहीं हो सका ये मैं नहीं बता सकता लेकिन इस बारे में विचार जरूर हुआ था.'' चुनाव की घोषणा से पहले कमलनाथ के बीजेपी में आने की खूब अटकलें चले थीं.

छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बेटे से बीजेपी का मुकाबला
बता दें कि छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ है. फिलहाल उनके बेटे नकुलनाथ यहां से सांसद हैं. कांग्रेस ने एकबार फिर उन्हें लोकसभा का टिकट दिया है. चुनाव के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस द्वारा छिंदवाड़ा में पैसे बांटे जा रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की थी कि जिस घर में नकुलनाथ रुके हैं उसकी तलाशी ली जाए. 

अक्षय कांति का हमने किया स्वागत - कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर और अक्षय कांति बम पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वो आ गए और हमने उनका स्वागत किया. विपक्ष के आरोपों पर कहा ये सब अचानक हुआ. नामांकन वापस लेने पर कहा कि मैं वहां गया भी नहीं था. हां, मैंने सेल्फी ली थी. दरअसल, अक्षय कांति बम को कांग्रेस ने इंदौर से प्रत्याशी बनाया था लेकिन चुनाव से ठीक पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए. 

ये भी पढ़ेंMP में भीषण गर्मी के चलते हर घर में बढ़ी बिजली की खपत, कंपनी ने बताया कैसे कम करें इलेक्ट्रिसिटी बिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget