एक्सप्लोरर

MP News: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर सिंधिया ने I.N.D.I.A पर साधा निशाना, कह दी ऐसी बात

Sanatana Dharma Statement Reaction: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उदयनिधि स्टालिन पर हमला करते हुए कहा, 'उनके बयान की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है. उनका कहना है कि सनातन धर्म का विनाश होना चाहिए.'

Jyotiraditya Scindia on Udayanidhi Stalin: तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर जो टिप्पणी की, उसपर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. उदयनिधि के बयान का लगातार जनता और नेता विरोध कर रहे हैं. अब केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उदयनिधि के बयान पर नाराजगी जताते हुए इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन जिस तरीके से सनातन धर्म पर टीका टिप्पणी कर रहा है, वो अनुचित है.'

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उदयनिधि स्टालिन पर हमला करते हुए कहा, 'उनके बयान की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है. उनका कहना है कि सनातन धर्म का विनाश होना चाहिए, सनातन धर्म नष्ट हो जाना चाहिए. यही है इंडिया गठबंधन का असली चेहरा जो मध्य प्रदेश की जनता और देश की जनता के सामने मैं रखना चाहता हूं.'

'धर्म नष्ट करना चाहता है 28 दलों का गुट'
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा, 'इंडिया गठबंधन 28 दलों का एक गुट है जो देश को विनाश के पथ पर ले जाना चाहता है और सनातन धर्म को नष्ट करना चाहता है. ये गुट तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार व्यापक करना चाहता है. यही इस गुट (INDIA गठबंधन) का असली चेहरा है.' 

उदयनिधि स्टालिन ने की थी ये टिप्पणी
बता दें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और कोरोना से करते हुए कहा था कि बीमारियों की तरह इसे भी खत्म किया जाना चाहिए. उनके इस बयान के बाद से ही सनातन धर्म के लोगों में नाराजगी है और उनका विरोध किया जा रहा है. आपको ये भी बता दें कि उदयनिधि के बाद डीएमके के एक और नेता ए. राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से करते हुए इसे 'सामाजिक बीमारी' बता दिया है. उनके इस बयान से सियासी बवाल ने और जोर पकड़ लिया है.

यह भी पढ़ें: Sanatana Remarks Row: उदयनिधि स्टालिन पर भड़के पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले- 'अगर सनातन धर्म को डेंगू-कोरोना कहते हैं तो वो भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget