एक्सप्लोरर

Sanatana Remarks Row: उदयनिधि स्टालिन पर भड़के पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले- 'अगर सनातन धर्म को डेंगू-कोरोना कहते हैं तो वो भी...'

Sanatana Dharma Remarks Row: कुबेरेश्वर धाम के महंत पंडित प्रदीप मिश्रा ने धर्म को राजनीति से जोड़ने पर कहा कि पुरातनकाल में विक्रमादित्य सहित अन्य राजा के दरबार में धर्म गुरु मार्गदर्शन देते थे. 

Pandit Pradeep Mishra on Udayanidhi Stalin: कमलनाथ द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने I.N.D.I.A नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर तीखी टिप्पणी की. कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, ' उनसे पूछो उनके माता पिता सनातनी नही थे क्या? उनके दादा-परदादा सनातनी नहीं थे क्या? अगर सनातन धर्म को डेंगू और कोरो ना कहते हैं तो वो भी कोरोना और डेंगू की औलाद ही कहलाएंगे.'

कुबेरेश्वर धाम के महंत पंडित प्रदीप मिश्रा ने धर्म को राजनीति से जोड़ने पर कहा कि पुरातनकाल में विक्रमादित्य सहित अन्य राजा के दरबार में धर्म गुरु मार्गदर्शन देते थे. गौरतलब है कि भोपाल में आयोजित शिव महापुराण का आयोजन कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने करवाया है, जो 5 सितंर से 9 सितंबर तक चलेगी. कथा के तीसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने ये बयान मीडिया से मुखातिब होते हुए दिया. उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि उदयनिधि की टिप्पणी के हिसाब से वो भी 'डेंगू-कोरोना' की संतान हुए.

सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयान देते हुए इसकी तुलना बीमारियों से की थी. उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू-कोरोना जैसा है. इसे खत्म कर देना ही ठीक है. उदयनिधि ने कहा था कि जिस तरीके से बीमारियों को खत्म किया जाता है, वैसे ही इसे खत्म करना चाहिए. डीएमके नेता की इस टिप्पणी के बाद से कई नेता और सनातन धर्म के लोग उनका विरोध कर रहे हैं. 

इससे पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी उदयनिधि के बयान का विरोध किया था. बागेश्वर धाम के महंत ने कहा था कि ऐसा लगता है मानो नेता का दिमाग फिर गया है. उन्हें पागलखाने की जरूरत है. खुद सनातनी होकर वे सनातन धर्म की जड़ें काटना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार का पत्रकारों को तोहफा, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget