एक्सप्लोरर

केपी यादव को लेकर कांग्रेस का BJP पर तंज, 'ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदला लिया...'

MP Politics: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा से उन्हें हराने वाले केपी यादव से बदला लिया, उनका लोकसभा टिकट काट दिया और राज्यसभा जाने से भी रोक दिया.

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब बीजेपी पर बड़ा राजनीतिक शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है. कांग्रेस का कहना है कि गुना लोकसभा सीट पर केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था, जिसके बाद सिंधिया ने उनसे बदला लिया.

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक बड़ा दावा करते हुए लिखा, "सिंधिया ने केपी यादव से बदला लिया. गुना लोकसभा से ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले केपी यादव का पहले लोकसभा टिकट काटा गया, उसके बाद राज्यसभा जाने से भी रोक दिया गया."

 


केपी यादव को लेकर कांग्रेस का BJP पर तंज, 'ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदला लिया...कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया जातिवाद का आरोप

इतना ही नहीं, कांग्रेस ने जातिवाद का आरोप लगाते हुए सीएम मोहन यादव से भी सवाल किया. पार्टी की ओर से लिखा गया, "मोहन यादव जी, एक यादव नेता पर अत्याचार होता रहा और आप मूकदर्शक बने रहे? अपनों से ग़द्दारी जारी है, ग़द्दारी की उन्हें बीमारी है."

केपी यादव की जगह बीजेपी ने जॉर्ज कुरियन को चुना
दरअसल, बीजेपी ने मध्य प्रदेश राज्यसभा की खाली एक सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हुए जॉर्ज कुरियन को चुना. नामांकन दाखिल करने के बाद जॉर्ज कुरियन का सांसद बनना भी तय है, क्योंकि कांग्रेस ने अपनी तरफ से कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया. जॉर्ज कुरियन उसी सीट से खड़े हुए हैं, जो लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत के बाद खाली हुई थी. 

इसी के साथ केपी यादव की उम्मीदवारी के जो कयास लगाए जा रहे थे, उन पर विराम लग गया है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर केपी यादव ने कांग्रेस कैंडिडेट ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था. इसके बाद सिंधिया बीजेपी में आ गए और राज्यसभा सांसद बनने के बाद मंत्री बने. हालांकि, साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने केपी यादव का टिकट काट कर सिंधिया को टिकट दे दिया. 

उस दौरान केपी यादव को ये आश्वासन दिलाया गया था कि पार्टी उनका ख्याल रखेगी और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देगी. इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा था कि सिंधिया के लोकसभा जाने के बाद खाली हुई सीट से केपी यादव को राज्यसभा भेजा जाएगा. हालांकि, अब ये कंफर्म हो गया है कि बीजेपी ने ऐसा भी नहीं किया.

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप केस से सबक, मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में टाइट होगी सुरक्षा, लगेंगे CCTV

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget