एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश को लेकर सिंधिया का बड़ा बयान- ‘मैं ज्योतिषी नहीं जो यह बताऊं कि BJP कितनी सीटें जीतेगी लेकिन…'

MP Assembly Elections 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर थे.

MP Elections: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करके सत्ता बरकरार रखेगी. हालांकि, सिंधिया ने यह अनुमान लगाने से परहेज किया कि साल के अंत में होने वाले 230 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कितनी सीटें जीतेगी.  सिंधिया मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे.  

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल संभाग की अपनी यात्रा के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ज्योतिषी नहीं हूं जो यह बताऊं की बीजेपी कितनी सीटें जीतेगी. लेकिन हम राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे.”  ग्वालियर चंबल संभाग में 34 विधानसभा क्षेत्र आते हैं.  राज्यसभा सदस्य ने कहा कि रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के रणनीतिकार अमित शाह के ग्वालियर दौरे के बाद पार्टी कार्यकर्ता ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं और वे अब नए जोश के साथ चुनाव के लिए काम करेंगे.   

केजरीवाल को लेकर यह बोले सिंधिया
उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश की यात्रा पर सिंधिया ने कहा कि हर कोई जानता है कि उन्होंने दिल्ली के साथ कैसा व्यवहार किया है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है. आप संयोजक केजरीवाल ने रविवार को सतना में एक अभियान रैली को संबोधित किया और मध्य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये के मासिक भत्ते के अलावा मुफ्त बिजली, चिकित्सा उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्कूलों के निर्माण सहित विभिन्न 'गारंटियों' का आश्वासन दिया. उन्होंने  'मामा' के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर परोक्ष कटाक्ष करते हुए खुद को 'चाचा' के रूप में पेश किया. 

अमित शाह ने रखा है जीत का यह लक्ष्य
सत्तारूढ़ बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है. चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है.   केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने राज्य की कुल 230 में से 150 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. 2018 के चुनावों में भगवा पार्टी ने 109 सीटें जीती थीं, जो 116 के साधारण बहुमत से कम थीं.

ये भी पढ़ें-  Jabalpur News: जबलपुर में फिर एनआईए ने दी दबिश, एक युवक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget