एक्सप्लोरर

सावन के महीने में दिखा ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग रूप, 'हर-हर महादेव' के नारों के बीच कांवड़ लेकर पैदल चले

Jyotiraditya Scindia News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में सावन सोमवार पर कांवड़ यात्रा में भाग लिया और आधा किलोमीटर कांवड़ उठाकर चले. सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें भी शेयर कीं.

Jyotiraditya Scindia News: सावन के माह में कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमवार को कांवड़ उठाकर करीब आधा किलोमीटर पैदल चले, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा कीं. 

फोटो शेयर कर मंत्री सिंधिया ने लिखा, "आज सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर गुना में आयोजित कांवड़ यात्रा समापन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भोलेनाथ हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें, यही प्रार्थना है."

लोगों ने लगाए 'हर-हर महादेव' के नारे
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है. सिंधिया के पोस्ट पर हर-हर महादेव लिखकर यूजर उनके इस कार्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं.

जानकारी के लिए बता दें, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा में तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह यहां पर कांवड़ यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए. यहां भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे. एक छोटी सी बच्ची से कांवड़ लेकर सिंधिया ने खुद अपने कंधे पर रख लिया. वह कांवड़ लेकर आधा किलोमीटर पैदल चले.

यात्रा ते बाद कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री सिंधिया
इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया. कांवड़ यात्रा के समापन समारोह के अलावा सिंधिया अपनी लोकसभा में आयोजित अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

बता दें, गुना से लोकसभा सीट जीतने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां होने वाले सभी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम चाहे राजनीतिक हो या फिर धार्मिक. ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़ाव करने के लिए उन्होंने तीनों जिले में कार्यालय खोल दिए हैं. साथ ही, इनका उद्घाटन कर जनता के लिए खोल दिया है.

19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार
सावन के महीने में 2 अगस्त को देशभर में कांवड़ मेला का समापन हुआ. जब सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में विधि-पूर्वक पूजा पाठ कर शिवलिंग का अभिषेक किया. 19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है.

यह भी पढ़ें: एमपी बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य गिरफ्तार, सीएम मोहन यादव के ओएसडी से दुर्व्यवहार का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget