एक्सप्लोरर

MP Urban Body Election 2022: पार्षद पद के प्रत्याशी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में असंतोष, कांग्रेस में भी अंतर्कलह

MP News : बीजेपी नेता मनीष जैन ने बताया कि रामेश्वर दुबे ने बीजेपी के प्रत्याशी को हराने के लिए रणनीति बनाई थी. वर्तमान परिदृश्य में अगर उनको टिकट दिया जाता है तो बीजेपी की हार तय मानी जा रही है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में पार्षद पद के टिकट वितरण (Ticket Distribution) के बाद असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है. इस क्रम में वार्ड क्रमांक 29 के बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Worker) ने जोरदार प्रदर्शन किया. यह हालत तब है जब उस के प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी अभी तक नहीं हुई है. यही हाल कांग्रेस (Congress) का भी है. कांग्रेस ने अभी पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम तो नहीं घोषित किए हैं, लेकिन कई वार्डों में कई-कई दावेदार होने की वजह से उसे सूची जारी करने में दिक्कत हो रही है.

बीजेपी के संभावित प्रत्याशी का विरोध

महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद अब भारतीय जनता पार्टी पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची लगातार जारी कर रही है. उज्जैन में 54 वार्डों में से 6 वार्डों में अभी भी घमासान मचा हुआ है. इनमें 29 नंबर वार्ड भी शामिल है. वार्ड क्रमांक 29 में भारतीय जनता पार्टी के नेता और निर्दलीय पार्षद रामेश्वर दुबे के नाम पर सहमति बन रही है, लेकिन वार्ड के बीजेपी कार्यकर्ताओं इसका विरोध शुरू कर दिया है. 

भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष जैन ने बताया कि रामेश्वर दुबे ने बीजेपी के प्रत्याशी को हराने के लिए रणनीति तैयार की थी. वर्तमान परिदृश्य में यदि रामेश्वर दुबे को टिकट दिया जाता है तो बीजेपी की हार तय मानी जा रही है. ऐसा ही प्रदर्शन पूर्व मंत्री और विधायक पारस जैन के घर पर भी हो चुका है. अभी वार्ड क्रमांक 6, 23, 37 में भी बीजेपी नेताओं के बीच घमासान मचा हुआ है. 

कांग्रेस में भी है प्रतिस्पर्धा

ऐसा नहीं है कि केवल भारतीय जनता पार्टी में ही घमासान मचा हुआ है, कांग्रेस में भी विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं. कई वार्डों में टिकट को लेकर खींचतान मची हुई है. अभी कांग्रेस की सूची जारी होना बाकी है. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि जहां पर अधिक प्रतिस्पर्धा है, वहां की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम रोके जा सकते हैं. मतलब साफ है कि बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस में भी अंतर्कलह की राजनीति जोर पकड़ रही है.  

यह भी पढ़ें

Singrauli News: उस जिले का हाल, जहां बनती हैं सबसे अधिक बिजली, गांव में बांस-बल्ली के सहारे हो रही है बिजली की सप्लाई

Agnipath Scheme Protest MP: इंदौर में उग्र छात्रों ने रोकी ट्रेन, गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस का लाठीचार्ज, ऐसे कार्रवाई करेगी पुलिस

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget