एक्सप्लोरर

जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से पूछे पांच सवाल, विजय शाह और देवड़ा को बर्खास्त करने की मांग

MP News: एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय सेना के सम्मान, पुलिस की कार्यप्रणाली, मंत्रियों के बयानों और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए.

Jitu Patwari on Jagdish Devda: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार (16 मई) को इंदौर से मुख्यमंत्री मोहन यादव को कटघरे में खड़ा करते हुए पांच गंभीर सवाल पूछे हैं. उन्होंने इंदौर को मां अहिल्या बाई होल्कर की नगरी और न्याय व सुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को इन सवालों के जवाब चाहिए. 

एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय सेना के सम्मान, पुलिस की कार्यप्रणाली, मंत्रियों के बयानों और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए.

1. मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पर कार्रवाई क्यों नहीं?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को 'आतंकवादियों की बहन' बताया, जबकि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को 'प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक' करार दिया. इन बयानों को हाईकोर्ट ने 'गटरछाप' और सुप्रीम कोर्ट ने 'शर्मनाक' कहा है. इसके बावजूद दोनों मंत्रियों पर कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या भाजपा सरकार ऐसे देशविरोधी बयानों को संरक्षण दे रही है?

2. कोर्ट की तल्ख टिप्पणियों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं?

पटवारी ने कहा, ''अदालतों ने विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को 'छल' बताया और पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए. इसके बावजूद सरकार ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाया. मुख्यमंत्री खुद अदालत का हवाला देते हैं, लेकिन जवाबदेही और कार्रवाई में कमी क्यों है?

3. मंत्रियों पर नियंत्रण क्यों नहीं?

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि सरकार में शामिल मंत्री बार-बार विवादित बयान दे रहे हैं, जिससे सेना और सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है. क्या मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं? क्या यह नेतृत्व की कमजोरी को दर्शाता है?

4. पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार कब होगा?

पटवारी ने कहा, ''हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ही प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं. विशेष रूप से संवेदनशील मामलों में पुलिस की निष्पक्षता और प्रभावशीलता पर उंगलियां उठी हैं. मुख्यमंत्री गृह विभाग खुद संभाल रहे हैं, फिर भी सुधार नजर क्यों नहीं आ रहा? क्या मध्यप्रदेश को पूर्णकालिक और सक्षम गृहमंत्री की जरूरत नहीं है?

5. पत्रकारों के साथ बदसलूकी पर सरकार चुप क्यों?

भिंड में पत्रकारों पर हमले, भोपाल में मीडिया पर कार्रवाई और मुख्यमंत्री द्वारा मंच से माइक हटवाने की घटनाएं प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े करती हैं. पटवारी ने पूछा कि क्या प्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं? क्या भाजपा सरकार प्रेस की आवाज को दबाना चाहती है?

विजय शाह और देवड़ा को बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेस ने मांग की है कि विजय शाह और जगदीश देवड़ा को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए. सेना के सम्मान की रक्षा की जाए, पुलिस विभाग में व्यापक सुधार लागू किए जाएं और पत्रकारों से दुर्व्यवहार की घटनाएं रोकी जाएं. पटवारी ने कहा, ''इंदौर से उठी यह आवाज केवल कांग्रेस की नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज है. मुख्यमंत्री को इन सवालों के जवाब देना होंगे. जनता न्याय और सुशासन की पुनर्स्थापना की प्रतीक्षा कर रही है.''

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget