एक्सप्लोरर

झारखंड में MP के सीएम मोहन यादव बोले, 'अब समय आ गया है कि...'

CM Mohan Yadav: झारखंड चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने कमर कस ली है. परिवर्तन सभा में सीएम मोहन यादव ने हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्ट बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास की जगह अपने परिवार का ध्यान रखा.

Jharkhand Assembly Election 2024: इस साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसको लेकर बीजेपी अपनी पूरी तैयारी में जुटी है. जगह-जगह लगातार जनसभा किया जा रहा है. सोमवार (24 सितंबर) को गिरिडीह जिले की गाण्डेय और हजारीबाग जिले की बरकट्ठा विधानसभा में परिवर्तन सभाओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा.

मोहन यादव ने कहा कि आपके वोट से सोरेन परिवार सत्ता में आया और जनता व प्रदेश का विकास करने की बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी, परिवार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए और अपना विकास करने लगे. मुख्यमंत्री रहते किए गए भ्रष्टाचार के कारण हेमंत सोरेन जेल गए, जेल से छूटते ही दोबारा मुख्यमंत्री बन गए. झारखंड की भोली-भाली जनता जिस पार्टी से प्रदेश के विकास की उम्मीद लगाए बैठी है, वह प्रदेश को लूटने और भ्रष्टाचार में व्यस्त है. 

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही है. आप भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दें, बीजेपी झारखंड को विकसित प्रदेश बनाएगी. झारखंड की जनता को खुशहाली देने, समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए यहां डबल इंजन की सरकार की जरूरत है.

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. आप झारखंड में भी बीजेपी की सरकार बनाएं, इस प्रदेश को बीजेपी विकसित प्रदेश बनाएगी. भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार झारखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.  

अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को समृद्ध बनाने का सपना देखा था. इस क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए राज्य का गठन किया गया था, लेकिन मौजूदा राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश पिछड़ता जा रहा है. अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदला जाए. 

झारखंड में हिंदुओं की आबादी तेजी से घटी- मोहन यादव
उन्होंने कहा कि झारखंड में दिन-प्रतिदिन हिंदुओं की आबादी तेजी से घटती जा रही है, यह हम सबके लिए गंभीर संकेत हैं. मैं आदिवासी अंचल में खड़ा होकर पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि 2011 की जनगणना के आंकड़े देख लीजिए, लगातार हमारी आबादी घटती जा रही है, जबकि अन्य समुदायों की आबादी बढ़ रही है.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदलकर डबल इंजन की सरकार बनाई जाए, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जाएगी. यह हमारा संकल्प है और इस संकल्प यात्रा के माध्यम से हम हर व्यक्ति को यह बताने आए हैं कि बीजेपी सरकार अपने वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है. झारखंड की जनता ने पिछले पांच सालों में झूठे वादे करने वालों को देख लिया है और अब वक्त आ गया है कि उन्हें घर भेजा जाए.

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर 16 लाख का सोना लूटा, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget