एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी में जबलपुर में पानी की किल्लत, 2 लाख आबादी वाले इलाके को सिर्फ एक टाइम मिलेगा पानी

Jabalpur Water Crisis: नगर निगम ने बताया है कि जल संकट की वजह बरगी बांध की उमरिया नहर बंद होना है. फिलहाल परियट जलाशय में अभी 7.5 फीट पानी है, जिससे एक महीने तक एक टाइम पानी की सप्लाई की जा सकती है.

Madhya Pradesh Water Crisis: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पेयजल संकट खड़ा हो गया है. नगर निगम ने रांझी इलाके में केवल एक टाइम पानी सप्लाई का ऐलान किया है. उपनगरीय क्षेत्र रांझी के दो लाख निवासियों को आज शनिवार (15 जून) से एक टाइम यानी सुबह के समय ही पानी की सप्लाई की जाएगी. इस क्षेत्र में पिछले साल भी यही स्थिति बनी थी. इसके साथ ही ऑर्डिनेंस फैक्टरी ओएफके, व्हीएफजे और जीसीएफ में भी पानी में कटौती की जाएगी. 

नगर निगम ने बताया है कि जल संकट की वजह बरगी बांध की उमरिया नहर बंद होना है. हालांकि नगर निगम का दावा है कि परियट जलाशय में अभी 7.5 फीट पानी है, जिससे एक महीने तक एक टाइम पानी की सप्लाई की जा सकती है. बता दें उपनगरीय क्षेत्र रांझी और सुरक्षा संस्थानों को बरगी बांध की उमरिया नहर और परियट जलाशय से पानी की सप्लाई की जाती है. बरगी बांध प्रबंधन ने 14 जून 2024 से उमरिया नहर से पानी की आपूर्ति बंद कर दी है. इससे अब केवल परियट जलाशय से पानी की सप्लाई की जाएगी. 

मानसून में देर हुई पानी के लिए मचेगा हाहाकार
बताया जा रहा है कि वर्तमान में परियट जलाशय में 7.5 फीट पानी बचा हुआ है, जिससे केवल एक महीने ही पानी की सप्लाई हो पाएगी. यदि मानसून के आने में ज्यादा देर हुई तो रांझी क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच सकता है. नगर निगम जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार से रांझी जल शोधन संयंत्र से संचालित होने वाली कुलीहिल, संजय नगर, अधारताल, शोभापुर, संजय नगर (रांझी), बजरंग नगर, रांझी मरघटाई, मानेगांव, बिलपुरा, मढ़ई और शारदा नगर की पानी की टंकी से प्रतिदिन एक टाइम यानी सुबह के समय पानी की सप्लाई की जाएगी.

रांझी इलाके में पानी सप्लाई को लेकर नगर निगम की लापरवाही पर सवाल भी उठाए जा रहे है. बरगी बांध प्रबंधन ने पिछले साल भी जून महीने के पहले सप्ताह में उमरिया नहर को बंद कर दिया था. इससे रांझी क्षेत्र में 10 दिन तक पानी के लिए हाहाकार मचा रहा. इस साल भी बरगी बांध प्रबंधन ने नगर निगम प्रशासन को 25 मई 2024 को ही नोटिस देकर सूचित कर दिया था कि 31 मई 2024 से उमरिया नहर मेंटेनेंस के लिए बंद कर दी जाएगी. 

इसके बाद नगर निगम प्रशासन के अनुरोध पर नहर बंद करने की तारीख 15 दिन के लिए बढ़ा दी गई. नगर निगम के पास पानी के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के लिए पर्याप्त समय था, इसके बाद भी नगर निगम की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई.

ये भी पढ़ें: जबलपुर के सरकारी हॉस्पिटल में ब्लड को बेच रहे थे वार्ड बॉय, अस्पताल प्रबंधन ने लिया कड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह

वीडियोज

US-Iran Conflict: Trump का एक आदेश और धुआं-धुआं हो जाएगा Iran, अटैक करने के लिए US के पास ये ऑप्शन?
Anupamaa: 😱Parag के गुस्से ने किया सब बर्बाद, Anupama कैसे बचाएगी Ansh को? #sbs (15.01.2026)
Bollywood News: आमिर खान की हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस की स्पेशल स्क्रीनिंग, इमरान खान की धमाकेदार वापसी
Trump के Tariffs Fail? China ने बना दिया $1.2 Trillion का World Record! | Paisa Live
Iran Protest: फांसी से कैसे बचा इरफान सुल्तानी? जानिए ट्रंप का कितना हाथ? ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
अमेरिका ने वॉरशिप भेजा, ईरान ने सुल्तानी की फांसी रोकी, 4 संकेतों से समझें जंग होगी या नहीं
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका, BRS को लगा झटका
तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका, BRS को लगा झटका
सईम ने अफसर बनने के लिए छोड़ दी लाखों की सैलरी वाली जॉब, फिर बिना कोचिंग क्रैक कर दिया UPSC एग्जाम
सईम ने अफसर बनने के लिए छोड़ दी लाखों की सैलरी वाली जॉब, फिर बिना कोचिंग क्रैक कर दिया UPSC एग्जाम
ईरान ने बंद कर दिया एयरस्पेस, अब कैसे निकलेंगे वहां फंसे हुए भारतीय?
ईरान ने बंद कर दिया एयरस्पेस, अब कैसे निकलेंगे वहां फंसे हुए भारतीय?
Embed widget