एक्सप्लोरर

Jabalpur: 'कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए किसी विरोधी की जरूरत नहीं', राहुल गांधी के RSS पर बयान से भड़की BJP

राहुल गांधी के बयान ने मध्यप्रदेश की सियासत को ठंडी में गर्म कर दिया है. बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए किसी विरोधी नेता की जरूरत नहीं.

Jabalpur News: राहुल गांधी के (Rahul Gandhi)  आरएसएस (RSS) पर दिए बयान से मध्यप्रदेश की राजनीति (MP Politics) में बवाल मच गया है. बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी के बयान पर जवाबी हमला बोला है. जबलपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम करना बुरी बात नहीं है लेकिन राजनीतिक कार्यक्रम का मजाक करना या खुद मजाक बन जाना कांग्रेस के लिए आसान हो गया है. आपको बता दें कि आदिवासी जननायक टंट्या भील  (Tantya Bhil) की फांसी में आरएसएस का हाथ होने के बयान देकर राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है.

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार

बीजेपी नेता कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ बेहद तीखे हमले कर रहे है. प्रह्लाद पटेल ने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी खुद यात्रा के दौरान गलतियां कर रहे हैं. इसकी वजह से कांग्रेस के अंदर ऐसी स्थितियां (नेताओं का पार्टी छोड़कर जाना) तो बनना ही है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए किसी विरोधी की जरूरत नहीं है. इसके लिए तो राहुल गांधी खुद ही काफी हैं.

उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में जितना बलिदान आदिवासी समुदाय ने दिया है, शायद ही किसी और समुदाय ने दिया होगा. विरासत के साथ राजनीति करना कांग्रेस की फितरत में आ गया है. आदिवासी समुदाय का आजादी के बलिदान में चर्चा आज तक कांग्रेस ने कभी नहीं की. बीजेपी ने देश में आजादी का अमृत काल के दौरान गुमनाम शहीदों का जिक्र किया.

BJP News: बीजेपी को अपनों पर ही नहीं भरोसा? पदाधिकारी झूठ न बोल सकें, सबकी होगी निगरानी, जानें क्या है नया प्लान

'टंट्या भील की फांसी में आरएसएस का हाथ'

प्रह्लाद पटेल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना होते तो गुमनाम शहीदों की चर्चा आज की युवा पीढ़ी ना कर पाती. इन बातों को राहुल गांधी इस जन्म में तो कभी नहीं समझ पाएंगे. इसके लिए अगला जन्म ही लेना होगा. बता दें कि राहुल गांधी के गुरुवार को जननायक टंट्या भील और बिरसा मुंडा पर खंडवा के ग्राम बड़ौदा अहीर की जनसभा में दिए बयान से राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. खंडवा में मामा टंट्या भील की जन्मस्थली पर श्रद्धासुमन अर्पित करने आए राहुल गांधी ने फांसी के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया था. इसके बाद बीजेपी के तमाम नेता एक के बाद एक राहुल गांधी पर जवाबी हमला बोल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget