एक्सप्लोरर

BJP News: बीजेपी को अपनों पर ही नहीं भरोसा? पदाधिकारी झूठ न बोल सकें, सबकी होगी निगरानी, जानें क्या है नया प्लान

Politics News: BJP संगठन एक नया प्रयोग करने जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष महामंत्री को दी गई है. प्लान के तहत पहले मंडल स्तर पर निगरानी का एक्सेस होगा, फिर मुख्यालय स्तर पर निगरानी की जाएगी.

MP BJP: कहावत है कि राजनीति में अपने सगे बाप पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए. लगता है कि मध्य प्रदेश की बीजेपी अब इसी कहावत पर काम करने जा रही है. मध्य प्रदेश में बीजेपी एक नवाचार करने जा रही है. इसके मुताबिक, बीजेपी के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सीधे तौर पर निगरानी होगी कि कहीं कार्यकर्ता-पदाधिकारी झूठ तो नहीं बोल रहे हैं. इस नए प्रयोग की शुरुआत 27 नवंबर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से होगी. बीजेपी का यह प्रयोग सफल रहा तो आगे सभा और दौरों के दौरान इस प्रयोग को लागू किया जाएगा. 

बहाना नहीं बना सकेंगे भाजपाई
प्रदेश बीजेपी ने संगठन मोबाइल एप तैयार किया है. एप को अपग्रेड कर नया सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जाना है. इस एप के जरिए भाजपा संगठन पीएम के मन की बात कार्यक्रम में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सीधे निगरानी करेगा. इस नए प्रयोग की शुरुआत रविवार को पीएम के मन की बात कार्यक्रम से होगी. किस जगह कितने लोग मन की बात कार्यक्रम देख रहे हैं. उनकी संख्या फोटो वीडियो क्लिप मुख्य और विशेष अतिथि और अन्य आवश्यक जानकारी इस एप पर अपलोड होगी. सोशल मीडिया और आईटी प्रभारी रजनीश अग्रवाल के मुताबिक डाटा अपलोड होते ही पूराना डाटा भोपाल मुख्यालय पर पहुंच जाएगा. 

निगरानी की जिम्मेदारी मिली इन्हें
भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा किए जा रहे इस नए प्रयोग की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष महामंत्री को दी गई है. इसके बाद मंडल स्तर अपलोडिंग एक्सेस मिलेगा फिर मुख्यालय स्तर पर निगरानी का एक्सेस रहेगा. फीडबैक के आधार पर साफ्टवेयर में बदलाव होगा. आईटी प्रभारी अग्रवाल के मुताबिक यदि यह प्रयोग सफल होता है तो आगे इसे नेताओं के दौरे सभाओं के दौरान भी अपनाया जाएगा. 

आगे से जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी होगी कि वह रियल टाईम नेताओं के दौरे कार्यक्रम अपलोड करें. बता दें कि अब तक संगठन इस बात से परेशान रहता था कि भीड़ की अधिकता के कारण हम पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को नहीं देख सके. कार्यकर्ताओं की यह बात झूठ रहती थी या सच. संगठन यह नहीं जान पाता था. इसी बात को पकडऩे के लिए संगठन इस तरह का प्रयोग करने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra के बीच बढ़ा एमपी का सियासी पारा! सज्जन वर्मा बोले- 'बीजेपी की झूठ की दुकान अब जनरल स्टोर बन गई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget