एक्सप्लोरर

Jabalpur Murder Case: पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या, महिला ने कहा- शराब पीकर मारपीट करता था

Jabalpur Murder Case: जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मृतक नरेश मिश्रा की पत्नी ने ही दो लाख की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया था.

Jabalpur Murder Case: जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. मृतक नरेश मिश्रा की पत्नी ने ही दो लाख की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया था. आरोपी रकम की लालच में नरेश से पुरानी अदावत का बदला लेने के लिए हत्या को तैयार हो गया. आरोपी की भाभी से नरेश ने कुछ साल पहले दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. पनागर के मचला गांव की घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

खेत में कटा सिर और धड़ मिलने का खुलासा 

एक खेत में कटा सिर और दूसरे खेत में धड़ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने बताया कि फरसे से सिर काटकर  हत्याकांड को अंजाम दिया गया. जांच पड़ताल में पुलिस ने मौके पर मिले सबूत, मृतक का मोबाइल और ग्रामीणों के बयान पर गांव में ही रहने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया. संदेह के आधार पर हुई पूछताछ से मामला खुल गया. मृतक नरेश मिश्रा की पत्नी ने ही दो लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या कराई थी.

पत्नी ने सुपारी देकर करवाई थी पति की हत्या

एएसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी ने पति के मित्र अखिलेश विश्वकर्मा को रुपयों का लालच देते हुए हत्या की सुपारी दी थी. अखिलेश ने प्लान के मुताबिक वारदात को अंजाम देकर महिला को फोन कर बता भी दिया था कि काम हो गया है. लाश खेत में पड़ी है और फरसा धोकर रख दिया है. महिला ने पूछताछ में बताया कि पति नरेश शराब पीकर गाली गलौज और मारपीट करता था. उसकी प्रताड़ना से परेशान रहती थी. वह बेटे के नाम पर कुछ प्रापर्टी करने के लिए कहती थी, इस बात पर नरेश मारपीट करता था.

मृतक नरेश मिश्रा ने कुछ साल पहले कटनी स्थित ढाबा में काम करने वाली महिला से विवाह किया था. महिला को लेकर नरेश जब अपने गांव मचला आया तो गैर जाति में विवाह के कारण सामाजिक रूप से विरोध भी हुआ. नरेश ने लोगों को बताया कि उसने विधिवत शादी की है. महिला पहले शादीशुदा थी. उसका विवाह कटनी में हुआ था. पहले पति से उसको एक बेटा भी है. उसकी उम्र अभी 13 साल के आसपास है. 

Haridwar Hate Speech: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद हरिद्वार धर्म संसद मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, पुलिस से मांगा था जवाब

West Bengal Train Accident: रेल हादसे में 6 की मौत- 50 घायल, रेस्क्यू जारी, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, दुर्घटना से जुड़ी बड़ी बातें

नरेश मिश्रा पेशे से ट्रक डाइवर था. ट्रक चलाने के दौरान ही उसकी मुलाकात उषा से ढाबा में हुई थी. दोनों में मेल जोल बढ़ा और उषा अपने पति को छोड़कर बेटे सहित नरेश के साथ रहने को तैयार हो गई. ड्राइवर नरेश ने उषा से शादी कर ली और उसे लेकर कटनी से अपने गांव मचला आया गया था. शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी नरेश और उषा को कोई बच्चा नहीं हुआ. 

गांव मचला में नरेश की खेती की जमीन सहित अन्य संपत्ति है. नरेश के माता पिता की मौत हो जाने के बाद पूरी संपत्ति नरेश के नाम पर आ गई थी. नरेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उषा के नाम पर घर की कोई चल या अचल संपत्ति नहीं थी. उषा मिश्रा ने पूर्व में पनागर थाना में पति नरेश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत भी दर्ज भी कराई थी. पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget