एक्सप्लोरर

Jabalpur: चुनावी रंजिश में खेली गई 'खूनी होली', गोलीबारी में सरपंच के पिता की मौत, तीन घायल

MP Crime News: पूर्व सरपंच ने 52 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया हुआ था. पिछले चुनाव में राहुल यादव जब सरपंच बने और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया, तब से पूर्व सरपंच और उसके भाई रंजिश रखे हुए थे.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर रंग पंचमी पर रविवार को खूनी होली खेली गई. गोलीबारी में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं. दो घायलों की हालत गंभीर बताई का रही है. घटना के बाद सभी आरोपी हवाई फायर करते हुए भाग गए.

बताया जाता है कि मझौली थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में रंगपंचमी के मौके पर चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए है. पुलिस ने घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर प्रकरण को जांच में लिया और शव को पीएम के लिए भेजा.घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

सरपंच के पिता पर फायरिंग
मझोली थाना प्रभारी एन आर सिन्हा के मुताबिक, लुहारी सरपंच राहुल यादव अपने पिता 58 वर्षीय कंचन यादव से रंग पंचमी का त्यौहार मनाकर कार से लौट रहे थे. बीच रास्ते में गांव के पूर्व सरपंच गुड्डू चौहान, भाई सन्नद सिंह चौहान और उसके साथियों ने सरपंच राहुल यादव की गाड़ी रोककर पुरानी रंजिश पर विवाद करने लगे.कार में बैठे अनिरुद्ध सिंह, राजा चौहान, राहुल यादव, रघुराज यादव और रितिक यादव ने उनका विरोध किया तो पूर्व सरपंच गुड्डू चौहान और उसके भाइयों ने सभी को कार से उताकर जमकर मारपीट की.

इसके बाद सन्नद सिंह चौहान ने बंदूक निकालकर सरपंच और उसके पिता पर फायर कर दिया.एक गोली सरपंच पिता कंचन यादव को लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गए. इसके अलावा गोली लगने से सरपंच के परिवार के तीन अन्य लोग घायल भी हुए है.हत्या के बाद हवाई फायर कर सभी आरोपी गांव पहुंचे और घर से सामान लेकर फरार हो गए.यह भी बताया जा रहा है कि सरपंच की तरफ से भी जवाबी फायर किए गए.

जमीन के मामले में पुरानी रंजिश

बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच गड्डू चौहान और उसके रिश्तेदारों ने 52 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया हुआ था. पिछले चुनाव में राहुल यादव जब सरपंच बने और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया, तब से पूर्व सरपंच और उसके भाई रंजिश रखे हुए थे. प्राम्भिक जांच में घटना की यही वजह सामने आ रही है. पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है और यहां पुलिस बल तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget