एक्सप्लोरर

'2035 तक अंतरिक्ष में होगा भारत का अपना स्पेस सेंटर और 2040 तक...', इंदौर में पूर्व इसरो निदेशक का दावा

IIT Indore: इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने कहा कि इसरो इन दिनों एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. 2035 तक भारत अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने जा रहा है.

MP News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व निदेशक और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरमैन के सिवन ने शनिवार को अंतरिक्ष अनुसंधान को लेकर बड़ा ऐलान किया है. एबीपी लाइव से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि चंद्रयान की सफलता के बाद अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को सम्मान की नजर से देखा जाने लगा है. इसरो इन दिनों एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. 

के सिवन ने बताया कि भारत अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने जा रहा है. प्रोजेक्ट को 2035 तक पूरा करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी हासिल करना है.

प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय स्तर की कमेटी
के सिवन ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय स्तर की कमेटी बनाई गई है. इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. प्रोजेक्ट के लिए अलग से बजट भी मंजूर किया गया है. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-4 पर काम शुरू हो गया है, जो चंद्रमा की सतह से भौतिक वस्तुओं के बारे में जानकारी जुटाने में मदद कर रहा है. वहां से कुछ नमूने मिले हैं, जो साइंटिफिक टेस्ट में मददगार होंगे. चंद्रमा की सतह पर मिट्टी, चट्टान, पानी और हवा का पता लगाया जाएगा. भारत ने 2040 तक चंद्रमा पर इंसान को भेजने का लक्ष्य रखा है.

आदित्य एल-1 सौर मिशन पर की बात
पूर्व इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि चंद्रयान-4 के अलावा आदित्य एल-1 सौर मिशन इसरो के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं. जो सूर्य के निकट की कक्षा से अध्ययन कर जानकारी उपलब्ध कराएगी. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा कि चंद्रयान की सफलता के बाद अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी अंतरिक्ष से जुड़े रहस्यों का पता लगाने के लिए इसरो के साथ काम करने की इच्छा जताई है. कई परियोजनाओं से अलग-अलग एजेंसियां जुड़ी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: Mandsour News: पति से विवाद के बाद चार बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, चारों बच्चों की मौत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget