एक्सप्लोरर

पांच मिनट में बाइक को पार कर हो जाते थे रफूचक्कर, सिरदर्द बने गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Ujjain News: उज्जैन में बाइक चोरी की घटनाओं से पुलिस परेशान हो गयी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जीवाजीगंज पुलिस ने तहकीकात शुरू की. घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किया.

MP Crime News: उज्जैन पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. आरोपियों ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा वाहनों पर हाथ साफ कर दिया था. पुलिस ने भोपाल, इंदौर, देवास सहित कई शहरों में वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया.

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि उज्जैन शहर में वाहन चोरी की लगातार वारदातें हो रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जीवाजीगंज पुलिस ने तहकीकात शुरू की. घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया.

सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के दौरान पुलिस की नजर दो लोगों पर गयी. दोनों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दे रही थीं. खंदार मोहल्ला निवासी याकूब उर्फ गंजा और बेगम बाग कॉलोनी निवासी साहिल खान को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदात कबूल कर ली. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक जब्त की गई. बाइक की अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है.

पांच मिनट में बाइक को कर देते थे पार

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बाइक चोरी को पेशा बना लिया था. 5 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो जाते थे. आरोपियों ने भोपाल, इंदौर, देवास सहित दूसरे शहरों से बाइक को पार किया है. पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय याकूब शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ अपहरण, चोरी, डकैती समेत 10 गंभीर अपराध दर्ज हैं.

पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के दो सदस्य

कई अन्य मामलों में भी याकूब से पूछताछ की जा रही है. साहिल पर भी अवैध हथियार रखने समेत कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं. उन्होंने चोरी की गाड़ियों को खोलने के लिए कारखाना तक खोल लिया था. कारखाने में चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स खोले जाते थे. पुलिस को जब्त की गई गाड़ियों की पहचान करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget