एक्सप्लोरर

Indore Temple Tragedy: 36 लोगों की मौत के बाद शोक में डूबा इंदौर! प्रमुख बाजार बंद, व्यापारियों ने साझा किया पीड़ित परिवारों का दर्द

Indore Temple Accident: पीड़ित परिवारों का गम साझा करने के लिए ज्यादातर प्रमुख मंडियों में आधे दिन के लिए दुकानें बंद रखी गईं. आड़ा बाजार, राजवाड़ा, गोपाल मंदिर क्षेत्र में अधिकांश दुकानें बंद हैं.

Indore Temple Collapsed: इंदौर में रामनवमी के दिन हुए हादसे से शोक पसरा है. व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद कर दुख बांटने की कोशिश की. बाजार बंद रख कर कारोबारियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई. बता दें कि बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी ढहने से मरनेवालों की संख्या 40 हो गई है. पीड़ित परिवारों का गम साझा करने के लिए ज्यादातर प्रमुख मंडियों में आधे दिन के लिए दुकानें बंद रखी गईं.

आड़ा बाजार, राजवाड़ा, गोपाल मंदिर क्षेत्र में अधिकांश दुकानें बंद हैं. व्यापारी संगठनों ने पीड़ित परिवारों का दर्द समझते हुए दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया. इंदौर में पहली बार दर्दनाक हादसे में 40 लोगों की मौत हुई है.

व्यापारियों ने राजनीतिक दलों से जताया गुस्सा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि दे रही है. घायलों का मुफ्त इलाज भी करवाया जा रहा है. व्यापारियों ने राजनीतिक दलों के नेताओं से नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है कि वर्तमान समय में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाना चाहिए.


Indore Temple Tragedy: 36 लोगों की मौत के बाद शोक में डूबा इंदौर! प्रमुख बाजार बंद, व्यापारियों ने साझा किया पीड़ित परिवारों का दर्द

मृतकों के परिजनों को नौकरी की उठाई मांग

व्यापारी पीड़ित परिवार के लिए नौकरी की भी मांग उठा रहे हैं. पप्पू चावला के मुताबिक धार्मिक स्थल पर रामनवमी के दिन हुए हादसे ने व्यापारियों को हिला कर रख दिया है. हादसे के जिम्मेदार लोगों पर प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गालानी और सचिव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है.

इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर ने पुष्टि की है. नगर निगम के भवन अधिकारी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी जांच में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है.

MP News: कंबाइंड कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने भोपाल पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, PM मोदी भी करेंगे शिरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget