एक्सप्लोरर

Video: इंदौर में सड़क पर आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान, ऐसे हुआ हादसा

Burning Car on Road in Indore: इंदौर में देखते-देखते कार आग का गोला बन गई. गनीमत रही कि चार लोगों के साथ बड़ा हादसा नहीं हुआ. मामूली रूप से जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Accident in Indore: इंदौर के खजराना इलाके में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई. कार में सवार निजी कंपनी के चार अफसर बाल-बाल बच गए. आग लगने से पहले चारों बाहर निकलने में सफल रहे. गनीमत रही कि चारों को मामूली चोट आई.

एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि, भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश की. सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई.

3 हजार लीटर पानी से कार में लगी आग बुझी

करीब 3 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया. आग बुझने तक कार बुरी तरह जल चुकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई फिर पेड़ में घुस गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. राहगीरों ने हादसा देख कर सबसे पहले कार में लगी आग को बुझाने की कोशिक की. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई.  तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब 3 हजार लीटर पानी की मदद से काबू पाया गया.

हादसे में चार युवक मामूली रूप से हुए जख्मी

आग बुझने तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी. खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि हादसा रेडिसन चौराहे से सत्य साईं चौराहे जाते समय हुआ. घायल युवकों के नाम प्रवचन, रोहित, अजय और उत्सव हैं. हादसा के वक्त चारों कार में सवार थे. उनका साथी सुमित घायल हालत में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था.

चारों युवक निजी कंपनी में एचआर डिपार्टमेंट के अधिकारी हैं. रात को चारों पार्टी करने गए थे. लौटते समय कार तेज रफ्तार से चला रहे थे. कार से नियंत्रण खोने के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है. 

Kuno National Park: दो चीतों की मौत के बाद विवादों में 'प्रोजेक्ट चीता', कम एरिया होने पर एक्सपर्ट ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget