एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर की सराफा चौपाटी की सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच समिति टीम गठित

Indore News: इंदौर की सराफा चौपाटी के संचालन और सुरक्षा- व्यवस्था को लेकर मेयर की तरफ से एक कमेटी गठित की गई है. कमेटी की तरफ से 18 फरवरी को दोनों व्यापारी एसोसिएशन के साथ बैठक की जाएगी.

Indore Sarafa Chaat Chowpati News: प्रवासी भारतीय सम्मेलन में इंदौर की जिस सराफा चौपाटी की प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करके गए थे, उसी सराफा चौपाटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हरदा में हुए धमाकों के बाद पूरे प्रदेश में ऐसे स्थानों पर एहतियात बरती जा रही है जहां घना क्षेत्र है और हादसों की आशंका ज्यादा है. सराफा चौपाटी में छोटे बड़े व्यापारी हैं, जो अपनी अस्थाई खाने पीने की दुकानें रोज शाम को यहां लगाते हैं. इंदौर की सराफा चौपाटी की बात करें तो यहां बडी संख्या में रोज शाम को दुकानें लगती हैं. एक आंकड़े के मुताबिक यहां सौ से ज्यादा अस्थाई दुकानें रात को लगाई जाती हैं और एक सैंकड़ा से अधिक गैस सिलेंडर एक ही समय पर एक छोटी सी गली में जलते हैं. इसके अलावा यहां सराफा व्यवसायियों के यहां भी सोने को गलाने के लिए गैस का उपयोग किया जाता है.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की तरफ से गठित की गई कमेटी आज शुक्रवार (16 फरवरी) रात को सराफा की चाट चौपाटी का दौरा करने के लिए जाएगी. इस कमेटी की तरफ से 18 फरवरी को सराफा के दोनों व्यापारी एसोसिएशन की संयुक्त बैठक रखी गई है. महापौर की तरफ से गठित की गई कमेटी का नेतृत्व महापौर परिषद के सदस्य राजेंद्र राठौड़ कर रहे हैं. उनके द्वारा यह फैसला लिया गया है कि आज रात को कमेटी के सदस्य सराफा में जाकर चाट चौपाटी का दौरा करेंगे. वहां की स्थिति को देखेंगे समझेंगे.

18 फरवरी को सराफा बाजार व्यापारी एसोसिएशन और चाट पकौड़ी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी की संयुक्त बैठक रखी गई है. इस बैठक में चौपाटी को स्थानांतरित करने या न करने के बारे में फैसला लिया जाएगा. इसके साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि यदि चौपाटी को सराफा से हटाना है तो फिर कौन से स्थान पर ले जाया जाए. 

कलेक्टर ने शुरू करवाया सर्वे

इसी बीच कलेक्टर आशीष सिंह की तरफ से सराफा की चाट चौपाटी के मुद्दे के समाधान के पहले चाट चौपाटी में लगने वाली दुकानों का सर्वे शुरू करवाया है. इस सर्वे में सभी दुकानदारों के नाम, किसी वस्तु की दुकान लगाते हैं, वह जानकारी एकत्र की जा रही है. इन सभी जानकारी के आधार पर कलेक्टर की तरफ से भी आने वाले समय में कुछ कार्रवाई की जाना संभव है. कलेक्टर आशीष ने अवंतिका गैस एजेंसी से चर्चा कर सराफा, धान गली, मोरसली गली में गैस पाइप लाइन के लिए सर्वे की बात कही तो गैस सिलेंडर से अधिक गैस पाइप लाइन सुरक्षित रहने की बात के बाद व्यापारी खुश हो गए. एक तरफ चौपाटी हटने की बात और दूसरी तरफ गैस पाइप लाइन डालने की बात से व्यापारियों में खुशी है.

ये भी पढ़ें: MP: 2500 साल बाद पहली बार मिलेंगे भगवान बुद्ध और उनके शिष्य! थाईलैंड में एक महीने तक साथ रहेंगी दोनों की अस्थियां

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget