एक्सप्लोरर

इंदौर में बनेगा पौधरोपण का रिकॉर्ड, कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय करेंगे ये खास आयोजन

Tree Planting in Indore: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजवर्गीय इंदौर में एक बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं. इसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे, जिसके लिए जोरशोर से तैयारी जारी है.

Indore News Today: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को हमेशा कुछ नया करने के लिए जाना जाता है. फिलहाल कैलाश विजयवर्गीय और उनकी टीम नगर भोज की तैयारी में जुटी है.

उनकी टीम शहर को बढ़ती गर्मी से बचाने के लिए जुलाई में 51 लाख पौधे लगाने की तैयारी कर रही है. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जहां कैलाश जी और रमेश जी नाम आ जाता है, उस जगह भोजन भंडारे तो होते ही रहते हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए तैयार हो जाएं और परिवार सहित इसमें शामिल होने के पहुंचे और पौधे लगाएं पिकनिक मनाएं.

पौधा रोपण में केंद्रीय गृहमंत्री होंगे शामिल
इंदौर में 7 जुलाई से 14 जुलाई तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान "एक पेड़ मां के नाम अभियान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे." हालांकि वह 7 जुलाई को आ रहे हैं, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय चाहते हैं कि अमित शाह को 14 जुलाई को बुलाया जाए.

14 जुलाई पौधा रोपण का बनेगा रिकॉर्ड
इस दिन अमित शाह को बुलाने की वजह यह है कि 14 जुलाई को इंदौर में पौधा रोपण का विश्व रिकॉर्ड बनेगा और एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाए जाएंगे.

इसको लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने एक प्रोग्राम में घोषणा की है कि पौधा रोपण के बाद वहां पर इंदौर के स्वादिष्ट भोजन का भी लोग आनंद उठा पाएंगे. इसकी व्यवस्था की जाएगी.

कार्यक्रम में 10 लाख लोग होंगे शामिल
कार्यक्रम को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कैलाश जी और रमेश जी का कार्यक्रम हो और भंडारा ना हो, यह हो ही नहीं सकता. जहां पर भी कैलाश जी और रमेश जी का कार्यक्रम होता है, वहां भंडारा होता ही है.

इसलिए आप लोग भी परिवार के संग आइये और यहां आकर पिकनिक मनाइए. कैलाश विजयवर्गीय की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस पौधा रोपण अभियान से जोड़ा जाए.

इसलिए पौध रोपण वाले दिन भोजन की व्यवस्था की गई है. एक अनुमान के मुताबिक, 7 जुलाई और 14 जुलाई को 10 लाख से ज्यादा लोग इस नगर भोज में शामिल हो सकते हैं.

विजयवर्गीय पहले भी कर चुके हैं नगर भोज
इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने पितृ पर्वत पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था. जिसमें नगर भोज का आयोजन किया गया था. इस समय भी यहां पर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने खाना खाया था.

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 17 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget