एक्सप्लोरर

MP Weather: मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 17 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

MP Weather News: स्ट्रांग सिस्टम की वजह से शनिवार को भी प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव होने के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो गया है. शनिवार (29 जून) को प्रदेश के 25 जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज भी 17 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिससे आगामी दिनों में भारी बरसात होगी. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. 

इस वजह से प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है. स्ट्रांग सिस्टम की वजह से शनिवार को भी प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई. राजधानी भोपाल में शाम तक एक इंच बरसात हुई, तो वहीं सिवनी-उमरिया और खजुराहो में 1-1 इंच बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

आज इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली, जबलपुर, उमरिया, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट में बारिश की संभावना है. जबकि कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी में हवा आंधी के साथ बारिश हो सकती है. 

कहा कितना दर्ज हुआ तापमान?
मध्य प्रदेश के पांच बड़े शहरों में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहा. जबकि भोपाल में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं  न्यूनतम तापमान 23.0, इंदौर 32.6-24.6, ग्वालियर 32.2-26.0, जबलपुर 32.7-25.8 और उज्जैन में अधिकतम तापमान 32.0-25.0 डिग्री दर्ज किया गया. पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा. यहां दिन का तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि सिवनी में 27.2 डिग्री, मलाजखंड में 28.5 डिग्री और मंडला में पारा 28.8 डिग्री टेम्प्रेचर दर्ज किया गया. बता दें मानसून की दस्तक के साथ ही पूरे मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है.

ये भी पढ़ें-

Amarwara Bypolls: CM मोहन यादव आज से संभालेंगे अमरवाड़ा उपचुनाव की कमान, 2 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget