एक्सप्लोरर

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एयरपोर्ट की तरह दिखेगा इंदौर रेलवे स्टेशन, कब तक बनकर होगा तैयार?

MP News: इंदौर रेलवे स्टेशन के नए सिरे से निर्माण का काम जनवरी 2025 से शुरू होगा. इस पर 400 करोड़से अधिक खर्च होंगे. तब तक महू और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से अधिकतर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

Indore Railway Station: इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि इस परियोजना का काम जनवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है. रेल मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर को मंजूरी दे दी है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि 2027 तक इसका काम पूरा हो जाएगा. इस परियोजना पर करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है.

इस निर्माण कार्य के दौरान इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलने वाली रेल सेवाओं में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने महू और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को तैयार करने और वहां सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेलवे अधिकारियों से आग्रह किया है.

सांसद लालवानी ने बताया कि महू और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से अधिकतर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा और इन स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर रेलवे स्टेशन के नए निर्माण कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन किया था. नए स्टेशन का डिज़ाइन एयरपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया है, जो इंदौर के आने वाले 50 वर्षों की यात्री जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार होगा. नए स्टेशन का क्षेत्रफल वर्तमान रेलवे स्टेशन से लगभग 10 गुना अधिक होगा. इस स्टेशन से प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे, और यहां पर 500 से ज्यादा कारों की पार्किंग की जगह भी उपलब्ध होगी.

इसके अलावा इंदौर रेलवे स्टेशन में पर्यावरणीय पहलू को भी ध्यान में रखा गया है. स्टेशन पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जो प्रतिदिन की बिजली जरूरत का एक बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा करेंगे. नए स्टेशन में 26 लिफ्ट और 17 एस्केलेटर की सुविधाएं भी होंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

इस नए निर्माण के साथ इंदौर रेलवे स्टेशन का रूप पूरी तरह से बदल जाएगा, जो न केवल शहर के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा. यह स्टेशन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के साथ-साथ रेलवे यातायात के दृष्टिकोण से भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: शराब पार्टी से शुरू हुआ विवाद खूनी जंग में बदला, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, 21 लोग घायल

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget