एक्सप्लोरर

Indore Police: इंदौर में पुलिस का मेगा गुंडा अभियान, अपराध पर लगाम के लिए सड़कों पर फ्लैग मार्च

Indore Police Action: इंदौर में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहे और हर आने जाने वाले राहगीर और वाहनों की चेकिंग की. पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता भी इस दौरान मौजूद रहे.

Indore Police Campaign Against Criminals: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है. पुलिस मेगा गुंडा अभियान चला रही है. शहर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए इंदौर पुलिस सड़क पर उतरी है. करीब 7 घंटे तक 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी इंदौर की सड़कों पर तैनात रहे और हर आने जाने वाले राहगीर और वाहनों की चेकिंग की. पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता भी इस दौरान मौजूद रहे. 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में इंदौर में डकैती और चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थी. अपराध बढ़ते हुए देखकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस सड़कों पर उतरी. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. खुद पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता भी सड़क पर उतरे और वाहनों की चेकिंग की.

इंदौर पुलिस का फ्लैग मार्च

मिनी मुंबई में अब बदमाशों की खैर नहीं है. पुलिस के मेगा गुंडा अभियान के तहत इंदौर में बीती रात सड़क पर पुलिस का फ्लैग मार्च देखने को मिला. इंदौर में बीते दिनों लगातार चोरी और डकैती समेत कई अपराध के मामले सामने आ रहे थे. कहा जा रहा था कि स्वच्छता में तो इंदौर नंबर वन है ही लेकिन चोरी डकैती में कहीं नंबर वन न बन जाए. इसी को देखते हुए पुलिस के तमाम अधिकारी मैदान में उतरे. यह अभियान रात 11:00 से सुबह 5:00 बजे तक चलाया गया.
 
इंदौर में डकैती के मामले बढ़े

इंदौर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मैनेजर पुष्पेंद्र के परिवार को नकाबपोश डकैतों ने बंधक बनाते हुए डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. हथियारबंद बदमाश 3 दिन पहले रात को करीब चार बजे बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित लंदन विला टाउनशिप में रहने वाले पुष्पेंद्र के घर घुस गए. अंदर आने के बाद बदमाशों ने पुष्पेंद्र और उसके परिवार को बिस्तर पर ही बैठे रहने को कहा. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड भी हुई थी. 

इंदौर में चोरी की सनसनीखेज वारदात

वहीं, दूसरी ओर इंदौर की डकैती मामले को पुलिस सुलझा नहीं पाई कि बदमाशों ने दो दिन पहले एक और चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया. बदमाश एक पॉश कॉलोनी में हथियारों से लेस होकर घुस गए. कनाडिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोर इस इलाके से एक कार से 60 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. बदमाशों ने एक घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की लेकिन इलेक्ट्रॉनिक लॉक होने के कारण उन्होंने इसे नहीं तोड़ा. चोरों को लगा कि अगर ताला तोड़ा तो लोग जाग जाएंगे और उन्हें वापस भागना पड़ेगा. चोरी की इस घटना से इलाके में पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़ा हो गया है. 

ये भी पढ़ें:

MP News: उज्जैन में बिना लाइसेंस चल रहा था मिर्च का कारखाना, 17 लाख क सामान जब्त 

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget