एक्सप्लोरर

Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दौरान 14 घंटे बंद रहा खजराना गणेश मंदिर का पट, सूतक काल में मंत्रों का हुआ जाप

Indore News: दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण का असर इंदौर में भी नजर आया जहां सूर्य ग्रहण के कारण तमाम धार्मिक स्थल के पट बंद हैं. खजराना गणेश के मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों के दरवाजे भी बंद हैं.

Indore News: देश भर में साल के आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) के चलते सभी देव स्थान बंद रहे तो वहीं इंदौर के सबसे प्राचीन और सबसे बड़े माने जाने वाले खजराना गणेश मंदिर भी ग्रहण के कारण बंद रहे. जहां हजारों की संख्या में भक्त गण दर्शन को आते हैं वहां सूर्य ग्रहण के चलते वीरानी छाई रही. 

दरअसल, इस साल 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है. दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण का असर इंदौर में भी नजर आया जहां सूर्य ग्रहण के कारण यहां के तमाम धार्मिक स्थल के पट बंद हैं. वहीं खजराना गणेश के मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों के दरवाजे भी बंद हैं और सूतक काल में सभी जगह मंत्रों का जाप किया गया. करीब 14 घंटे मंदिरों के पट ग्रहण के कारण बंद रखे गए.

शाम 6.30 बजे के बाद खोल गए फाटक
खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पं.अशोक भट्ट ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर 14 घंटे के लिए मंदिर के पट बंद रखे गए जिन्हें ग्रहण के समय मंदिर में भगवान का अभिषेक पूजन किया जाता है और मंदिर में अभिषेक पूजन के बाद शाम 6.30 बजे मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे. यह मंदिर इंदौर का सबसे प्राचीन मंदिर है इसलिए यहां पर दीपावली सहित हर त्यौहार पर हजारों की संख्या में भक्तगण दर्शन के लिए आते है. लेकिन ग्रहण के चलते मंदिर बंद होने के कारण सभी आने वाले भक्तों को मायूस होकर लौटना पड़ा है. 

अन्नकूट महोत्सव को निरस्त कर अगले दिन रखा 
इस मंदिर में दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट महोत्सव होता है जिसे निरस्त कर अगले दिन रखा गया है. ग्रहण के चलते मंदिर परिसर में स्थित अन्न क्षेत्र और प्रसाद की दुकानें भी बंद रखी गई. वहीं सभी धार्मिक बंधुओ को ग्रहण अवधि में ज्यादा से ज्यादा जप, अनुष्ठान और ईश्वर का मनन करना चाहिए ताकि सूर्य ग्रहण से होने वाली हानि से बचा जा सके.

वैज्ञानिकों की माने तो यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है. ये सिर्फ़ एक खगोलीय घटना है इसे अंधविश्वास से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. बताया जा रहा है कि ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में इसका ज्यादा असर दिखाई देगा. वही भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देने के आसार जताई गई. हालांकि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: MP: दमोह में ट्रिपल मर्डर, दलित परिवार के मां-बेटे और पिता की गोली मारकर हत्या, सभी आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget