एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में 7 मंजिला बनेगा नया रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं, PM मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

Indore New Railway Station: सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि नये रेलवे स्टेशन की इमारत बहुत ही भव्य होगी. यह भवन हर दृष्टि से अत्याधुनिक होगा. नए रेलवे स्टेशन का निर्मित क्षेत्र 4.56 लाख वर्ग फुट होगा.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौरवासियों को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. इंदौर (Indore) में तकरीबन पांच सौ करोड़ की लागत से नया रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है, जो मौजूदा रेलवे स्टेशन को बदलकर बनाया जाएगा. यहां सुविधाओं की बात करें तो एक्सलेटर से लेकर एयरपोर्ट पर दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किये जा रहे हैं. एक तरह से इसे स्टेट आफ आर्ट के तर्ज पर बनाया जाएगा. इसके निर्माण में इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि यहां इंदौर का पुराना गौरव भी बरकरार रहे.

इंदौर शहर के नए रेलवे स्टेशन भवन की पहली झलक सामने आ गई है. रेलवे की भव्य नई इमारत सात मंजिला होगी और वर्तमान स्टेशन भवन से 10 गुना बड़ी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को वर्चुअल तरीके से नए रेलवे स्टेशन भवन का शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर एक समारोह का आयोजन किया जाएगा.

50 साल की जरूरतों को करेगा पूरा
सांसद शंकर लालवानी ने मंगलवार (20 फरवरी) को बताया कि नये सिटी रेलवे स्टेशन की इमारत बहुत ही भव्य होगी. यह भवन हर दृष्टि से अत्याधुनिक और भव्य होगा. नए रेलवे स्टेशन का निर्मित क्षेत्र 4.56 लाख वर्ग फुट होगा. वर्तमान स्टेशन भवन का निर्मित क्षेत्र केवल 50,000 वर्ग फुट है. सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि नया स्टेशन भवन अगले 50 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है.
 
नए स्टेश में होगी ये सुविधाएं
बताया जा रहा कि नई बिल्डिंग सात मंजिला होगी. इसमें यात्रियों की हर जरूरत के लिए दुकानों के साथ सभी चार प्लेटफार्मों के पास एक कॉनकोर्स होगा. सांसद लालवानी ने कहा कि 495 करोड़ रुपये पहले चरण में खर्च किया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि नया स्टेशन भवन 2027 में चालू होने की उम्मीद है. लालवानी ने कहा कि नया स्टेशन अच्छी तरह से सुसज्जित होगा और इसमें 26 लिफ्ट और 17 एस्केलेटर होंगे.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह की जीत पर नकुलनाथ ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget