एक्सप्लोरर

Indore Crime: बाप-बेटे के बीच विवाद में आई पत्नी, गुस्से में पति ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Indore Crime News: इंदौर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी बाप-बेटे के बीच विवाद में सुलह कराने आई थी.

Indore Crime News: इंदौर में बाप-बेटे के बीच विवाद में पत्नी को कूदना जानलेवा साबित हो गया. सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले शख्स ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी बाप-बेटे में विवाद के बीच सुलह कराने आई थी. मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है. गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़ंकप मच गया. वारदात की सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और लाइसेंसी राइफल भी जप्त कर ली है. विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में रहने वाले हीरालाल और उसके बेटे के बीच विवाद हुआ था.

बाप-बेटे के बीच विवाद में कूदी पत्नी

विवाद में हीरालाल की पत्नी और उसकी बेटी भी बचाने आ गई. पत्नी का बीच बचाव करना पति को नागवार गुजरा. आवेश में हीरालाल ने अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया. पड़ोसियों ने वारदात की सूचना विजय नगर पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हीरालाल को हिरासत में ले लिया. जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पिता और बेटे के बीच हुए विवाद में मां बचाने आई थी.

Sehore News: सिहोर में सड़क नहीं होने से परेशान गांव वालों के सब्र का बांध टूटा, पदयात्रा कर बैठेंगे अनशन पर

नाराज पति ने गोली मारकर की हत्या

इससे पति को गुस्सा आ गया. गुस्से में पति हीरालाल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद हीरालाल ने अपनी राइफल छुपा दी थी. पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है. बता दें कि हीरालाल सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. घटना देर रात 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. विजयनगर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget