एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर महान आर्यमन सिंधिया की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ कहा?

MPCA President: मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के नए अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया चुने गए हैं. सिंधिया ने कहा कि उनका लक्ष्य राज्य में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है.

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद आर्यमन ने कहा कि मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया. यह मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक भावनात्मक क्षण भी है, क्योंकि मेरे परिवार ने हमेशा क्रिकेट को महत्व दिया है. मैं इस खेल को नई दिशा देने और इसे राज्य में और आगे ले जाने के लिए काम करूंगा.

क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प- सिंधिया

नवनियुक्त अध्यक्ष 29 साल के महान आर्यमन सिंधिया ने कहा कि उनका ध्यान केवल प्रशासनिक कार्यों पर नहीं रहेगा, बल्कि राज्य में क्रिकेट के स्तर को ऊंचा उठाने पर रहेगा. उन्होंने युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने और क्रिकेट को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने की योजना पर जोर दिया.

सिंधिया का मानना है कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का माध्यम है. उनका लक्ष्य है कि मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय स्तर के अधिक खिलाड़ी निकलें और राज्य क्रिकेट हब के रूप में उभरे. आर्यमन सिंधिया ग्वालियर संभाग क्रिकेट संघ (जीडीसीए) के उपाध्यक्ष भी हैं.

MPCA के वरिष्ठ सदस्यों ने दी प्रतिक्रिया

एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की उम्मीद जताई. उनका कहना है कि सिंधिया की दृष्टि और रणनीति से राज्य में नई ऊर्जा का संचार होगा. खेल विश्लेषकों का भी मानना है कि उनकी योजना से न केवल मौजूदा ढांचा मजबूत होगा बल्कि नई प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी.

अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की तैयारी तेज

सिंधिया ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता में राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित कराना शामिल होगा. इसके साथ ही वे प्रशिक्षण सुविधाओं को और उन्नत करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज पर विशेष ध्यान देंगे. इस नई नियुक्ति के साथ मध्य प्रदेश में क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है.

सिंधिया परिवार लंबे समय से मध्य प्रदे के क्रिकेट प्रशासन में है. महान आर्यमन के दिवंगत दादा माधवराव सिंधिया और उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एमपीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget