एक्सप्लोरर

Indore: तेंदुए ने गौशाला में घुसकर किया 8 मवेशियों का शिकार, वन अधिकारियों ने बेहोश कर निकाला बाहर

Indore Leopard News: गांव की एक महिला सुबह मवेशियों को चारा देने गौशाला गई थी. वहां उसने अंदर तेंदुआ को देखा तो गौशाले का दरवाजा बंद कर दिया. मौके पर पहुंचकर विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई.

Indore Leopard Attack: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक गौशाले में घुस कर एक तेंदुए ने आठ मवेशियों का शिकार किया. यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी. उन्होंने कहा कि यह घटना महू तहसील मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर घोड़ाखुर्द गांव के खेत में जंगल के पास बनी गौशाले की है. महू जनपद के उपाध्यक्ष बीरबल डाबर बताया कि घोड़ाखुर्द गांव निवासी निर्मला देवर शनिवार सुबह अपने मवेशियों को चारा डालने के लिए अपने घर के पास खेत में बने इस गौशाले में गई. वहां उसने अंदर एक तेंदुआ देखा और तुरंत गौशाले का दरवाजा बंद कर दिया.

दो भैंसों और 6 बकरियों का किया शिकार

उन्होंने कहा कि इसके बाद महिला भागकर अपने घर गई और अपने पति भीम सिंह को इसके बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी. बीरबल डाबर ने बताया कि मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने तेंदुए को बेहोश किया और उसे पिंजड़े में रख कर इंदौर जिले स्थित रालामंडल अभयारण्य ले गए. उन्होंने कहा कि पकड़े जाने से पहले इस तेंदुए ने दो भैंसों और छह बकरियों का शिकार कर लिया था.

महू वन परिक्षेत्र के अधिकारी पवन जोशी ने बताया कि बचाव दस्ते ने तेंदुए को बेहोश किया और फिर उसे रालामंडल अभयारण्य ले गये. होश में आने के बाद, इसकी मेडिकल जांच की जाएगी और बाद में उसे घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा. वरिष्ठ अधिकारी तय करेंगे कि इसे कहां छोड़ा जाएगा.

बता दें कि बीते दिनों मध्य प्रदेश में ऐसा तेंदुआ मिला था जो शिकार तो करता था, लेकिन मांस नहीं खा पाता था. राज्य के औबेदुल्लागंज वन क्षेत्र के रातापानी अभ्यारण का यह तेंदुआ शिकार का भक्षण नहीं कर पा रहा था. इसके बाद उसे भोपाल वन विहार लाया गया, ताकि उसकी जीवन शैली में सुधार आ सके. 

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी में चल रहा धार्मिक कॉम्पिटिशन, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा के आयोजनों में उमड़ रहा जन सैलाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget