एक्सप्लोरर

Indore: एक और हैरान करने वाला वीडियो! जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिर गया युवक, मौके पर ही मौत

Heart Attack During Gym Workout: पूरे देश में लगातार अचानक होने वाली मौत का वीडियो सामने आ रहा है. मृतक के सीने में अचानाक दर्द हुआ इसके बाद वह चंद सेकंड में गश खाकर गिरा.

Indore News: देश भर में हार्ट अटैक की वजह से होने वाली मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है. इंदौर के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान होटल व्यवसाई को हार्ट अटैक गया और कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो गई. पिछले कुछ महीनों से अचानक मौत के मामले काफी सामने आ रहे है. उसी कड़ी में एक और अचानक मौत का मामला जुड़ गया.

इंदौर की एक जिम में एक होटल व्यवसाई वर्क आउट करने गया था और अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा. इसके बाद वह चंद सेकंड में गश खाकर गिरा और उसकी मौत हो गई, जिसका सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है.

अचानक नीचे गिरा और मौत हो गई

वहीं गोल्ड जिम के ट्रेनर नितिन चपरवाल के अनुसार इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र स्तिथ गोल्डन जिम में प्रतिदिन की तरह गुरुवार को होटल व्यवसाई प्रकाश रघुवंशी एक्सरसाइज करने आये थे. इस दौरान वो लड़खड़ा कर अचेत हो कर जमीन पर गिर गए थे. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल का स्टाफ नजदीकी भंडारी हॉस्पिटल लेकर गया था, जहां जांच के बाद डाक्टर ने होटल व्यवसाई को मृत घोषित कर दिया.

वहीं भंडारी हॉस्पिटल के डॉ. हरीश सोनी ने बताया कि मरीज को हॉस्पिटल में ब्राड डेथ स्थिति में लाया गया था. जिन्ंहे देखने के बाद डॉक्टर्स की टीम द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया था. वहीं डॉक्टर हरीश सोनी ने यह भी बताया कि कभी भी जिम में जाएं, तो पहले अपना मेडिकल चेक अप करवा लें कि वह जिम में वर्क आउट के लिए फिट हैं या नहीं. वहीं रूटीन चेक अप भी समय-समय पर करवाते रहना चाहिए, उसके बाद ही अगर फिट हैं तो जिम जाएं.

डॉक्टर्स की सलाह

डॉ. हरीश सोनी ने बताया कि जिम जाने वाले को पानी का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कभी भी हद से ज्यादा कसरत न करें और बाजारों में जो हेल्थ प्रोटीन मिलते हैं उसका बिना डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल न करें. नियमित जिम जाकर एक्सरसाइज करने वालों को हर तीन माह में अपना रेगुलर चेकअप करवाते रहना चाहिए, क्या वह इतनी कसरत करने लायक है की नही. क्योंकि हमे पता नही होता है कि हमारा हार्ट किस तरह से काम कर रहा है. क्या पता हम जो एक्सरसाइज कर रहे हैं, वह हमारे हार्ट के अनुरूप है या नहीं. यही कारण होता है कि आम लोग जिम करते वक्त अपना मेडिकल हेल्थ चेकअप नहीं करवाते हैं और इस तरह से हार्ट के सबंधित वर्क आउट के समय में अचानक मौत देखने में आती है.

पहले भी सामने आई है ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि पिछले 2-3 सालों में लोगो के डांस करते हुए, सड़क पर चलते हुए या फिर जिम में वर्क आउट करते समय हार्ट अटैक होने अचानक मौतें हो रही है. इस तरह के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं. कोरोना काल के बाद कई लोग अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए जिम जाने लगे हैं. कई लोग अपनी क्षमता से अधिक वर्क आउट कर रहे है, जो कहीं ना कहीं इस तरह की घटनाओं के लिए एक बड़ी वजह साबित हो रही है.

खाट पर MP की स्वास्थ्य व्यवस्था: एंबुलेंस नहीं मिली तो शव लेकर 20 KM पैदल चले परिजन, देखिए VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget