एक्सप्लोरर

Indore News: डेढ़ साल पहले कबाड़ी ने की थी आत्महत्या, अब सुसाइड नोट से हुआ ये खुलासा, 4 पर केस दर्ज

MP News: चार लोगों ने उससे उधार रुपए ले लिए और वापस न करते हुए उसे परेशान कर रहे थे. इससे तंग आकर उसने अपनी जान दे दी थी. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और दो की तलाश की जा रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) शहर में लगातार आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रहीं है. यहां आत्महत्याओं के पहले मृतक द्वारा कई बार सुसाइड नोट भी छोड़ा जाता है जिसमें आत्महत्या (Suicide) के पीछे किसी के द्वारा प्रताड़ित करना भी बताया जा रहा है. ऐसी ही एक आत्महत्या का मामला करीब डेढ़ साल पहले इंदौर में हुआ था जिसमें मृतक द्वारा सुसाइड नोट (Suicide Note) छोड़ा गया था. इसकी लंबी जांच के बाद सुसाइड नोट में लिखे गए व्यक्तियों के नाम पर केस दर्ज किया गया है.

इंदौर शहर में करीब डेढ़ साल पहले एक कबाड़ का काम करने वाले ने शख्स ने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस (Indore Police) को दो सुसाइड नोट मिले थे. इसमें जांच के बाद चार लोगों के खिलाफ अब केस दर्ज किया गया है. दरअसल चार लोगों ने उससे उधार रुपए ले लिए और वापस न करते हुए उसे परेशान कर रहे थे. इसकी वजह से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी थी.

पुलिस ने क्या बताया
दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है. बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतक दिनेश पिता मदनलाल परिहार जो टिगरिया बादशाह का रहने वाला था. उसने वर्ष 2021 के फरवरी महीने में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. दिनेश कबाड़ी का काम करता था. पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले थे. एक में उसने नशे की लत से परेशान होने की बात लिखी थी. 

दूसरा सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि दूसरा सुसाइड नोट उसके परिजनों ने दिया था जिसमें आरोपी अफजल खान निवासी खजराना, धीरज पटेल निवासी नवलखा, दुर्गालाल सिसोदिया और सुनील ठाकुर निवासी भवानी नगर के नाम लिखे थे. चारों से ही मृतक दिनेश परिहार को उधार दिए रुपए लेना था लेकिन यह लोग उसे पैसा ना देकर परेशान कर रहे थे. पुलिस ने दोनों सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग जांच के लिए भेजा था. जांच रिपोर्ट में दोनों ही सुसाइड नोट मृतक द्वारा लिखना पाए गए जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. बता दें कि फिलहाल धीरज और दुर्गा लाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है.

MP Politics: एमपी में आदिवासी मतदाताओं को लुभाने आमने-सामने आईं बीजेपी और कांग्रेस, पेसा एक्ट का श्रेय लेने की लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget