एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: कमलनाथ बोले- टीशर्ट-जूतों की बात कर ध्यान भटका रही बीजेपी, पीएम मोदी दिन तीन बार बदलते हैं सूट

MP News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कमलनाथ ने कहा, इसकी सफलता से BJP परेशान है इसलिए उनकी (राहुल गांधी) टी-शर्ट और जूते की बात करके असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) मंगलवार को इंदौर (Indore) पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस (Congress) विधायक संजय शुक्ला के निवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया. वहीं इसके पहले इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर मीडिया से बातचीत कर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए सबसे पहले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) पर सवाल उठाए. 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर क्या कहा 
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर कमलनाथ ने बीजेपी जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से बीजेपी परेशान है इसलिए बीजेपी उनकी टी-शर्ट और जूते की बात करके असल मुद्दों से देश का ध्यान भटका रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी 10 लाख का सूट पहनते हैं और ये भी जगजाहिर है कि दिन में तीन बार सूट बदलते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निक्कर को अपने आप से क्यों जोड़ लेती है यह समझ से परे है.

MP Murder: इलेक्ट्रीशियन ने टीवी ठीक करके नहीं दिया तो मार दी गोली, आरोपी पूर्व आर्मी ऑफिसर ने किया सरेंडर

उमेश शर्मा के निधन पर भी जताया दुख
कमलनाथ ने प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता रह चुके उमेश शर्मा के निधन पर दुख जताया और कहा कि उमेश शर्मा बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे. मैं उनके आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उमेश शर्मा असाधारण कार्यकर्ता थे लेकिन दुख इस बात का है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके निधन के वक्त इंदौर में ही थे और निधन की सूचना के बाद भी वे कार्यक्रम में लगे रहे और तालियां बजती रहीं. 

साबित होती है बीजेपी की सोच-कमलनाथ
वहीं पूर्व सीएम ने कहा सीएम शिवराज को अहसास नहीं हुआ कि उस वक्त ही कार्यक्रम स्थगित कर श्रद्धांजलि देनी चाहिये थी. उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी की अंत में सोच क्या है. पूर्व सीएम ने कहा कि हम सभी अलग-अलग विचारधाराओं के हो सकते हैं लेकिन आखिर में हम सभी समाज का हिस्सा हैं.

कर्ज लिए जाने को लेकर साधा निशाना
इधर, सरकार द्वारा कर्जा लिए जाने को लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ ने कहा कि, आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और प्रदेश में कर्जा भी किसानों या बेरोजगारों के लिए नहीं लिया जा रहा बल्कि ठेके देने के लिए लिया जा रहा है ताकि एडवांस राशि मे सभी अपना-अपना कमीशन निकाल सकें.

मौजूद नहीं रहेंगे विधानसभा सत्र में 
इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश में आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में मौजूद नहीं रहने का कारण बताया और शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की समाधि के कार्यक्रम में भाग लेने की बात कहते हुए कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के और भी सदस्य रहेंगे मेरी आवश्यकता नहीं है. इंदौर में मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने जिस तरह से बीजेपी पर निशाना साधा उसके बाद अब प्रदेश में सभी को इंतजार है कि बीजेपी पूर्व सीएम पर किस तरह से पलटवार करती है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में डॉक्टर को मिली 'सिर तन से जुदा करने की धमकी', USA से आया था व्हाट्सएप कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget