एक्सप्लोरर

Indore News: कांग्रेस ने लगाए मोदी सरकार को इस काम को लिए बधाई देने वाले पोस्टर, राह चलते लोग रुककर देख रहे

Indore News: इन्दौर शहर में कांग्रेस (Congress)पार्टी द्वारा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर बढ़ती महंगाई का तंज कसते हुए पोस्टर लगाए गए हैं.

Indore News: देश में अभी 5 राज्यो में चुनाव का आखरी चरण चल रहा है. 10 मार्च को चुनाव परिणाम भी आ जाएंगे जिसके चलते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इन्दौर शहर में कांग्रेस (Congress)पार्टी द्वारा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर बढ़ती महंगाई का तंज कसते हुए पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर के माध्यम से देशवासियों को 10 मार्च के बाद बढ़ने वाली महंगाई के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई हैं. इस होर्डिंग पर लिखा है पेट्रोल 125, डीजल 120 ,सोयाबीन तेल 200 रूपये होगा.

कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा
शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल के अनुसार 5 राज्यों के चुनाव के कारण नवंबर माह से केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है जबकि क्रूड ऑयल 118 $ प्रति बैरल पर पहुंच गया है. केंद्र सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है. चुनावों में हार के डर से कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है. अब अंतिम चरण के वोट डाले जा रहे हैं. उसके बाद सीधे सीधे 10 मार्च को परिणाम आने से पहले ही या बाद में मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाएगी.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में अगले महीने हैं MCD चुनाव, जानिए- आप, BJP और कांग्रेस की क्या है तैयारी

सरकार के कान पर जू नहीं रेंग रही-कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, खाने का तेल आज 170 रूपये किलो है, सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं, थाली से दाल सब्जी सब गायब हो गई है. केंद्र की मोदी सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है. हर व्यक्ति जो केंद्र सरकार से प्रश्न करे वो देशद्रोही होता है और उसे हिंदू विरोधी बताने का काम किया जाता है. आम आदमी कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी से दुखी है. लोग आये दिन आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं. मगर अंधी गूंगी सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है. होर्डिंग के माध्यम से इस बढ़ती हुई महंगाई को मोदी सरकार द्वारा 10 मार्च को और बेतहाशा बढ़ाने की देशवासियों को अग्रिम शुभकामना दी गई हैं.

लोग रुककर देख रहे
कांग्रेस पार्टी द्वारा इन्दौर के  रीगल चौराहे, राजवाड़ा, सियागंज, छावनी में अन्य कई जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब शहर में इस तरह के पोस्टर लगाए गए हों. शहर भर में राजीनीतिक पार्टियों द्वारा अपने नेताओं को जन्मदिन और अन्य बधाई के सन्देश के पोस्टर लगाए जाते हैं लेकिन पहली बार महंगाई की अग्रिम शुभकामनाओं के पोस्टर लगाए गए हैं जिसे आम जनता भी रुक कर देख रही है.

MP Board Exams: एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की कॉपी जांचने का काम शुरू, इन 6 विषयों में मिलेंगे बोनस अंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget