एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में अगले महीने हैं MCD चुनाव, जानिए- आप, BJP और कांग्रेस की क्या है तैयारी

दिल्ली में अप्रैल महीने में तीनों नगर निगम में चुनाव होने हैं. आप, बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है. तीनों पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों में जोश भरने का काम शुरू कर दिया है.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में अगले महीने एमसीडी के चुनाव होने हैं. वहीं  नगर निगम चुनाव (MCD Election) नजदीक आने के साथ ही आप (AAP), भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों तक पहुंचना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही चुनाव में जीत की मंशा के साथ तीनों पार्टियों द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी किया जा रहा है.

आप पार्टी ने अपने 13,000 बूथों पर 'बूथ संवाद यात्रा' शुरू की है

आप पार्टी ने अपने 13,000 बूथों पर लोगों से संवाद करने के लिए 'बूथ संवाद यात्रा' शुरू की है. आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि इसके माध्यम से पार्टी अपने पुराने और नए सदस्यों तक पहुंच रही है और भाजपा को हराने की योजना बना रही है. अभियान 10 मार्च को समाप्त होगा. इसके बाद आप के शीर्ष नेता और विधायक 12 और 13 मार्च को सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 'एमसीडी बदलाव यात्रा' निकालेंगे.

पाठक ने कहा कि 'बूथ विजय' पहल को पूरा करने के लिए प्रत्येक बूथ पर 20 सदस्यीय समिति भी बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि समितियों में सक्रिय पार्टी सदस्य शामिल होंगे जो अगले एमसीडी चुनावों तक स्वेच्छा से अपना समय देने के इच्छुक हैं.

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल पर कितने रुपये बढ़े, यहां करें चेक

भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यीय टीम की प्रतिनियुक्ति की है

इस बीच, भाजपा ने कहा कि उसे अपने कैडर आधार और ताकत पर भरोसा है और उसने चुनाव से चार महीने पहले बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की कवायद पूरी कर ली है.राज्य इकाई के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि भाजपा में 13,820 बूथ हैं और पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यीय टीम की प्रतिनियुक्ति की है. उन्होंने कहा, "ये डिटेल्स फोन नंबरों के साथ डिजिटल रूप से उपलब्ध हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके.

कांग्रेस ने जिला स्तर पर डिजिटल सदस्यता अभियान की योजना बनाई है

वहीं डीपीसीसी (DPCC) अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने जिला स्तर पर एक डिजिटल सदस्यता अभियान की भी योजना बनाई है, जिसके लिए उसने करावल नगर से बैठकें शुरू कर दी हैं, ताकि एमसीडी चुनावों के लिए पार्टी तैयार की जा सके. उन्होंने कहा कि पार्टी ने सफलता हासिल करते हुए 1.5 लाख डिजिटल सदस्यों को कम समय में नामांकित किया था, जिसमें 11,000 से अधिक नामांकनकर्ता बन गए थे. उन्होंने कहा कि राजधानी में लगभग 13,000 मतदान केंद्र हैं, और दिल्ली कांग्रेस प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक डिजिटल मतदान केंद्र कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए नामांकन करने वालों की नियुक्ति करेगी. उन्होंने कहा कि डिजिटल सदस्यों की सभी डिटेल्स कांग्रेस की वेबसाइट पर डाली जाएंगी.

दिल्ली में अप्रैल में होने हैं एमसीडी इलेक्शन 2022

गौरतलब है कि दिल्ली में तीनों एमसीडी के चुनाव अप्रैल में होने हैं. भाजपा ने 2017 के चुनावों में 270 में से 181 वार्डों में जीत हासिल की थी और प्रत्येक निगम में पूर्ण बहुमत हासिल किया था. वहीं AAP 48 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 30 सीटें आई थीं. वहीं इस बार भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें 15 साल के शासन के बाद सत्ता विरोधी लहर उठ रही है और नगर निकाय के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और लगातार वेतन में देरी के आरोप लगे हैं.

ये भी पढ़ें

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन, यहां देखें डिटेल्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget