एक्सप्लोरर

Indore News: सिख समाज के कार्यक्रम में जाने पर कमलनाथ का हुआ विरोध, कीर्तनकार ने दिलाई दंगों की याद

Madhya Pradesh News: कीर्तनकार ने कहा कि मैं प्रण लेता हूं कि आज के बाद कभी इंदौर नहीं आऊंगा. लोगों ने इस बीच सत श्री अकाल के जयकारे भी लगाए गुस्से में आकर उन्होंने कहा कि अपने जयकार रहने दो.

Guru Nanak Jayanti 2022: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये इंदौर पहुंचे. उनके वहां से जाते ही मंच से उनका विरोध किया गया. इस दौरान यहां उनके खिलाफ नारे भी लगाए गए. दरअसल इंदौर के खालसा स्टेडियम में गुरु नानक जयंती के अवसर पर पहुंचे एक कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी ने मंच से कमलनाथ का विरोध किया. 

इंदौर कभी नहीं आने की बात कही

कानपुरी ने मंच से यह तक कह डाला कि मैं प्रण लेता हूं कि आज के बाद कभी इंदौर नहीं आऊंगा. उन्होंने 84 के सिख दंगों में कमलनाथ की कथित भूमिका होने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कार्यक्रम में क्यों बुलाया गया. उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे ये बात नहीं समझ आ रही कि आप किस सिद्धांत की बात कर रहे हैं, ये क्या राजनीति है'. इस बीच लोग सत श्री अकाल के जयकारे लगाने लगे तो उन्होंने इस पर भी गुस्सा जताते हुए कहा कि अपने जयकारे रहने दो.

इसके बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना डाला. उन्होंने कहा कि तुम लोगों के अंदर जमीर ही नहीं है. हमारी कौम मरी हुई है और याद रख लो कि दुबारा भुगतोगे, तुम लोगों को बात ही समझ नहीं आती है. 

कीर्तनकार ने समाज के सचिव को भी लगाई फटकार

इसी के साथ उन्होंने कीर्तन करने से भी इनकार कर दिया और कहा कि मैं आज कीर्तन नहीं करूंगा और अब अपने जीवन में कभी दुबारा इंदौर भी नहीं आऊंगा. उन्होंने कहा कि मैं वचन लेकर जा रहा हूं कि अब कभी इंदौर नहीं आऊंगा. इस बीच कुछ-कुछ कांग्रेसियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे.

बता दें कि सिख समाज में प्रकाशोत्सव के दौरान मंच पर कीर्तन करने के बाद जमकर श्री गुरूसिंघ सभा का विरोध किया गया. कीर्तनकार ने समाज के सचिव जसबीर सिंह गांधी को जमकर फटकार लगाई. मनप्रीत सिंह कानपूरी का कहना था कि पदाधिकारियों द्वारा कीर्तन के दौरान राजनीति करना गलत है. साथ ही उन्होंने कमेटी को गलत बताया और कहा कि आप लोग सिख समाज के नहीं हो, जो गुरु साहिब के समक्ष खुलेआम राजनीति कर रहे हो. 

MP News: नेशनल गेम्स में भिंड की लड़कियों का कमाल, रोइंग में ब्रॉन्ज जीतकर जिले का नाम किया रौशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget